Sunday , May 26 2024
Breaking News

LIVE Assembly Election 2021: रुझानों में असम में BJP की सरकार, केरल लेफ्ट की झोली में, TN में 10 साल बाद DMK की वापसी

LIVE Assembly Election Result 2021:digi desk/BHN/ पश्चिम बंगाल के साथ ही असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनावों की गिनती जारी है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के बाद अब तक के रुझानो में तस्वीर साफ होती नजर रही है। असम में भाजपा अपनी सत्ता बचाने में सफल रही है। केरल में लेफ्ट की आंधी नजर आई है। भाजपा यहां खास नहीं कर पाई है। पुडुचेरी में भाजपा की सरकार बन सकती है। वहीं तमिलनाडु में डीएमके के नेतृत्व में सरकार बनती दिख रही है। यानी जयललिता और करुणानिधि की गैरमौजूदगी में लड़े गए इस चुनाव में डीएमएक सरकार बनाती दिख रही है, लेकिन यह 10 साल बाद उसकी सत्ता में वापसी है। सीएए जैसे बड़े मुद्दे के बाद असम में यह पहला चुनाव रहा और कांग्रेस ने यह पूरा दम लगाया, लेकिन खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। पढ़िए असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी चुनाव परिणाम से जुड़ी बड़ी बातें

असम LIVE Assembly Election Result 2021: असम में कुल 126 सीटें हैं और यहां बहुमत का आंकड़ा 64 है। अब तक के रुझानों में भाजपा 77, कांग्रेस 41 सीट पर आगे चल रही हैं। 2 सीटों पर अन्य को बढ़त है।शुरुआती रुझानों के मुताबिक सीएम सर्बानंद सोनोवाल, स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, एजीपी चीफ अतुल क्रमशः बोरा, माजुली, जलुकबाड़ी और बोकाखाट से आगे चल रहे हैं।

केरल LIVE Assembly Election Result 2021: कुल 140 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 71 है। ताजा स्थिति के मुताबिक, लेफ्ट 90, कांग्रेस+ 48, भाजपा+ 2 पर आगे है। यानी लेफ्ट एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। भाजपा ने यहां मेट्रो मैन ई. श्रीधरन को उतारा था, लेकिन खास फायदा नहीं मिला।

तमिलनाडु LIVE Assembly Election Result 2021: कुल 234 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 118 है। अब तक के रुझानों में भाजपा+ 103 और कांग्रेस+ 130 पर आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा ने एआईएडीएमके के साथ चुनाव लड़ा है तो कांग्रेस ने डीएमके का साथ दिया है।

पुडुचेरी LIVE Assembly Election Result 2021: यहां कुल 30 सीट हैं और 3 मनोनित सदस्य हैं। बहुमत का आंकड़ा 17 है। ताजा स्थिति के मुताबिक, भाजपा+ 9 और कांग्रेस+ 5 पर आगे चल रहे हैं।

About rishi pandit

Check Also

कर्नाटक-हासन में एनएच 75 के पास कार और ट्रक में भिडंत, एक बच्चे समेत छह की मौत

हासन. कर्नाटक के हसन में रविवार सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें एक बच्चे समेत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *