Friday , July 5 2024
Breaking News

पूर्व क्रिकेटर डीन जोंस का दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

Dean Jones Dies: mumbai ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज डीन जोंस (Dean Jones) का गुरुवार दोपहर को निधन हो गया। 59 साल के Dean Jones का दिल का दौरा पड़ने की वजह से मुंबई में निधन हुआ। Dean Jones कई टीमों के कोच भी रह चुके थे और कमेंटेटर भी थे। Dean Jones इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग की कमेंट्री करने के लिए मुंबई में आए हुए थे।

Dean Jones ने 16 मार्च 1984 को पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने टेस्ट करियर में कुल 52 मैचों में 46.55 की औसत से 3631 रन बनाए। इसमें 11 शतक भी शामिल है, उनका सर्वाधिक स्कोर 216 रन था। उन्होंने इंटरनेशनल वनडे डेब्यू 30 जनवरी 1984 को पाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड में किया था। उन्होंने 164 वनडे मैचों में 44.61 की औसत से 6068 रन बनाए थे। उन्होंने 7 शतक और 46 अर्धशतक लगाए थे। उन्होंने फर्स्ट क्लास मैचों में 51.85 की औसत से 19188 रन बनाए थे।

प्रोफेसर डीनो के नाम से मशहूर जोंस कमेंट्री के दौरान अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते थे और उन्होंने एक बार पूर्व दक्षिणी अफ्रीकी क्रिकेटर हाशिल अमला को आतंकवादी कह दिया था। इसके बाद वो काफी सुर्खियों में आ गए थे। डीन जोंस अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के अंतरिम कोच थे। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड के कोच पद की जिम्मेदारी संभाली थी। साल 2016 में उनके कोच रहते ये टीम चैंपियन बनी थी

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *