Saturday , October 31 2026
Breaking News

Panna: गुरुजी निकले गुरु घंटाल, प्रोफेसर साहब भेजते हैं ‘दिल वाले मैसेज,’ कॉलेज में छात्राओं ने खोला मोर्चा

पन्ना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ पन्ना के पीएमश्री छत्रसाल कॉलेज की छात्राओं को प्रोफेसर द्वारा प्रताड़ित और गलत हरकतों के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। सैकड़ों छात्राओं ने मंगलवार को पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के बाहर सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

वहीं, जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और तहसीलदार के द्वारा किसी तरह कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत करवाया। वहीं, छात्राओं ने विनय श्रीवास्तव प्रोफेसर को हटाने की मांग की है, और कहा कि अगर आठ दिवस के अंदर कार्रवाई नहीं होती है तो सभी उग्र आंदोलन करेंगे।

छात्राओं का आरोप है कि विनय श्रीवास्तव प्रोफेसर आए दिन छात्राओं को अश्लील मैसेज एवं अश्लील वीडियो गलत कमेंट्स एवं अपने चैनल को सब्सक्राइब एवं अन्य टाइम टेबिल एवं किताबों को लेकर लगातार कई सालों से परेशान कर रहे हैं। बार-बार आवेदन देकर प्राचार्य को सूचित कर कार्रवाई की मांग की है। लेकिन आज दिनांक तक किसी भी प्रकार की प्रोफेसर के प्रति कोई कार्रवाई न होने से प्रोफेसर के हौसले बढ़ गए हैं, जिससे आज कॉलेज की छात्राओं ने विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में चक्का जाम किया।

शर्मिंदगी की वजह से चुप रह जाती है छात्राएं
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। छात्राओं की इस शिकायत पर पुलिस ने उन्हें मामले की जांच कराने और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं, कलेक्टर ने भी प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। छात्राओं के मुताबिक, आरोपी प्रोफेसर कई साल से छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। कई छात्राओं ने तो शर्मिंदगी की वजह से आरोपी के खिलाफ मुंह ही नहीं खोला।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *