Monday , April 7 2025
Breaking News

Satna: बांझ की उलाहना देकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश

  • जेठ और एक महिला पर पीड़िता ने लगाया आरोप
  • जिला अस्पताल की बर्न यूनिट में चल रहा इलाज

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहर के नई बस्ती इलाके में रहने वाली एक महिला को जिंदा जलाने का प्रयास करने की घटना सामने आई है। अधजली अवस्था में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां बर्न यूनिट के अंदर उसका इलाज चल रहा है। महिला का आरोप है कि आरोपी जेठ के कहने पर वंदना की मां ने उसे पर बांझ होने का आरोप लगाते हुए उसे जिंदा जलाने की कोशिश की।

जिला अस्पताल में भर्ती रानी श्रीवास्तव ने बताया कि घर में उसका पति नहीं था। सास कमरे के बाहर बैठी थी जबकि पांडे नाम की एक महिला उसके साथ विवाद कर रही थी। इसी दौरान महिला कमरे के अंदर आई और गैस से उसको जलने का प्रयास किया। महिला के कमर तथा हाथ में जलने के निशान है।फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विवाद की वजह स्पष्ट नहीं

महिला का आरोप है कि उसने दूसरी शादी की है। जिसके कारण उसे घर के अंदर जेठ मोती श्रीवास्तव रहने नहीं दे रहा। जब पति कहीं चला जाता है तो जेठ उसे पर कई तरह के आरोप प्रत्यारोप लगाकर घर से निकलने को कहता है। वही सास व जेठानी सुकन्या सहित अन्य आस पड़ोस की महिलाएं उसे पर बांझ होने का लांछन भी लगती हैं। वहीं इस मामले को लेकर कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि महिला के जलने की जानकारी प्राप्त हुई थी। इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जाएंगी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *