lockdown2021:digi desk/BHN/ देश में एक बार फिर लॉकडाउन के हालात बनते दिख रहे हैं। स्वदेशी वैक्सीन आने के बाद टीकाकरण अभियान शुरू हुआ तो लगा था कि हमने कोरोना को काबू कर लिया है, लेकिन जैसे ही सावधानी हटी, दुर्घटना घट गई। इसके साथ ही एक बार फिर दौर शुरू हो गया है, नाइट कर्फ्यू, लॉकडाउन, स्कूल बंद का। सभी समझते हैं कि लॉकडाउन कोरोना को रोकने का एकमात्र उपाय नहीं है। यही कारण है कि सरकारें इससे बच रही हैं, लेकिन लोग हैं कि नियम मानने को तैयार नहीं हैं।
देश के हर बड़े शहर में लोग लापरवाही से घूम रहे हैं। चेहरे पर मास्क नहीं है, शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। ऐसे लोगों को साल 2020 की लॉकडाउन की वो तस्वीरें दिखाई जाना चाहिए, जब कई गरीब खाने को तरस गए थे। लाखों लोगों को अपने कामकाज छोड़कर गांवों की ओर पलायन करना पड़ा था। परिवारों से बच्चे यहां वहां पूरी तरह फंस गए थे। घर में बूढ़े मां-बाप की देखभाल करने वाला कोई नहीं था। लोग अस्पताल जाने से डर रहे थे। हर शख्स हैरान था, हर चेहरे पर परेशानी थी। आगे क्या होगा इसका डर था। इन तस्वीरों को देखकर लोग सबक लें और नियमों का पालन शुरू करें। वरना Lockdown 2020 की तरह अब Lockdown 2021 के लिए तैयार हो जाएं।