Alien photo person cut of lips nose:digi desk/BHN/ आज के समय में युवाओं में टैटू गुदवाने का शौक है। लेकिन फ्रांस के एक शख्स को ऐसा जुनून आया कि उसने अपने पूरे शरीर को बदल दिया। फ्रांस के एंथनी लोफ्रेडो को एलियन (Alien) से इतने प्रभावित हुए कि अपने होंठ, नाक कान को काटकर और जीभ को अलग कर काट लिया। यहां कि तक की पूरे शरीर पर टेटू और पियर्सिंग कराई है। एंथनी सोशल मीडिया पर ब्लैक Alien के नाम से पॉपुलर हो गए हैं। लोफ्रेडो को इंस्टाग्राम पर 2 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
एंथनी लोफ्रेडो अपने लुक्स से सब को आश्चर्यचकित करते हैं, लेकिन उनके अपनी मां का पूरा समर्थन मिला है। मदर्ड डे पर उन्होंने अपनी मां के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान बताया था कि वे अपनी पूरी स्कीन को हटवाना चाहते हैं और उसकी जगह मेटल लगवाना चाहते हैं। लोफ्रेडो ने बताया कि उन्होंने स्पेन जाकर नाक को मॉडिफाई करवाया था, क्योंकि फ्रांस में गैर-कानूनी है।
एंटनी कभी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। तब उन्हें अहसास हुआ कि वह वैसे नहीं जी रहें, जैसे उन्हें जीना चाहिए। बाद में वह ऑस्ट्रेलिया गए और खुद को बदलना शुरू कर दिया। अब वह पूरी तरह बदल चुके हैं।
नका कहना है कि खुद को डरावना देखना अच्छा लगता है। पहले शरीर मॉडिफिकेशन के प्लान के बारे में सोचते थे। अब उनके लिए बेहद सामान्य हो गया है। एंथनी ने कहा कि उन्हें डार्क रोल पसंद हैं। उन्होंने सेंशन में बताया कि जबसे ऊपर होंठ को हटाया है, तब से बोलने में तकलीफ हो रही है।