Sunday , November 1 2026
Breaking News

Katni: खेत में काम करते समय गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत

  1. कटनी क्षेत्र का मामला
  2. आधा दर्जन से अधिक घायल
  3. बहोरीबंद थाना क्षेत्र के पथराड़ी पिपरिया की घटना

कटनी/ बहोरीबंद। बहोरीबंद थाना अंतर्गत पथराडी पिपरिया गांव में गुरुवार की देर शाम खेत में गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। जिनको जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया हैम जानकारी के अनुसार पथराडी पिपरिया में गुरुवार को मजदूर एक खेत में रोपा लगा रहे थे।

शाम को अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई

गरज और चमक के साथ शाम को बिजली गांव के नजदीक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से स्थानीय निवासी नंदू उर्फ नंद किशोर गुप्ता पिता रूपचंद्र गुप्ता 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ललित कुमार पिता रामगोपाल 22 वर्ष, सुमन बाई पति रमेश 44 वर्ष, कुसुम जोगी पति पालम 36 साल, राजेश दाहिया पिता गणेश 35 साल, रामकली जोगी पति आनंद जोगी 30 साल, दया बाई पति दादूराम 35 साल, लक्ष्मी भूमिया पति मगना भूमिया 35 साल सहित रिया पटेल पिता परमानंद पटेल झुलस गई।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बहोरीबंद अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सात लोगों को जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया गया जबकि रिया का बहोरीबंद में इलाज जारी है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर बहोरीबंद अस्पताल में रखवाया है। जिसका शुक्रवार को पीएम कराया जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *