Friday , October 30 2026
Breaking News

MP: ईद-मिलादुन्नबी जुलूस में लहराया गया दूसरे देश का झंडा, रतलाम और बालाघाट से तस्वीरें आईं सामने

  1. ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में फहराया गया देश का झंडा
  2. रतलाम और बालाघाट के जुलूस में फहराया गया झंडा
  3. युवक साकिब और साथियों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज

बालाघाट। सोमवार को प्रदेश भर में मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलादुन्नबी मनाया गया। इस दौरान बालाघाट और रतलाम में निकाले गए जुलूस में दूसरे देश का झंडा फहराया गया। रतलाम और बालाघाट से तस्वीर सामने आई हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालाघाट में झंडा फहराने वाले युवक सहित उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महावीर चौक पर लहराया गया झंडा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ईद मिलादुन्नबी का जुलूस जैसे ही महावीर चौक पहुंचा। जुलूस के साथ चलते हुए जुलूस के बीच साकिब नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ आया और हाथ में दूसरे देश का झंडा लेकर लहराने लगा। उनके इस कृत्य को देखकर इसकी शिकायत पुलिस से की गई।

यहां शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि इस कृत्य से संपूर्ण हिंदुस्तानियों की भावनाएं आहत हुई है। पुलिस ने शिकायत पर साकिब सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 197,2, बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। यहां पुलिस के द्वारा अन्य आरोपितों की शिनाख्त कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही हैं।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर एयरपोर्ट से 13 राज्यों के 17 शहरों के लिए 42 उड़ानें, रोजाना 11 हजार यात्री कर रहे सफर

इंदौर  देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *