Monday , July 1 2024
Breaking News

Budh Rashi Parivartan: महाशिवरात्रि पर बुध बदल रहे चाल, इन 5 राशि वालों की किस्मत का खुलेगा ताला

Budh Rashi Parivartan 2021:digi desk/BHN/ महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि त्यौहार मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 11 मार्च गुरुवार को पड़ रही है। लेकिन इस साल की महाशिवरात्रि काफी खास है। ज्योतिष गणना के मुताबिक इस दिन दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर बुध ग्रह अपनी चाल बदल रहे हैं। वह शुभ अवसर पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषविदों के अनुसार इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। हालांकि 5 राशि वालों के लिए गोचर शुभ है, उनकी किस्मत का ताला खुल जाएगा। आइए जानते है बुध के राशि परिवर्तन से राशि पर क्या पड़ेगा असर।

मेष

बुध का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए काफी लाभदायक रहेगा। इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। इस राशिवालों के जीवन में किसी स्पेशल व्यक्ति के आने की संभावना है। प्रतियोगि परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्राओं को शुभ समाचार मिल सकता है।

वृष

वृष राशिवालों को सफलता मिलने के योग्य है। बुध गोचर के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई पुराना निवेश अब फायदेमंद साबित होगा। माता-पिता के साथ संबंधों में मधूरता आएगी।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के सभी बाधाओं दूर हो शुभ समाचार प्राप्त होगा। कार्य से संबंधित यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। आपके विचार और सुझाव से लोग प्रभावित होंगे। शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कर्क

इन राशिवालों काफी हतोत्साहित रहेंगे। आपको लगेगा कि काफी मेहनत करने के बाद भी परिणाम नहीं मिल रहा है। कर्क राशि के जातक यात्रा से बचें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह

बुध का मकर राशि में प्रवेश सिंह राशिवालों के लिए अनुकूल परिणाम लाएगा। आय अच्छी होगी और व्यापारिक साझेदारी फलदायी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के अवसर बन रहे हैं।

कन्या

इन राशिवालों को फायदा मिल सकता है। कोई पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। नौकरी में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे और सैलरी बढ़ने व प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बॉस और सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

तुला

ये गोचर तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि होगी। यह अवधि प्रेमियों के लिए अनुकूल रहेगी। मित्र से भी सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक

इन राशिवालों को ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जो आकर्षक होंगे। परिवारिक मेल-मिलाप के लिए अच्छा समय है। आर्थिक रूप से यह अवधि फायदेमंद होगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

धनु

किसी यात्रा की योग बन रहे हैं। यह समय अपने संबंध बढ़ाने के लिए उत्तम है। जो भी निर्णय लेंगे उसे में सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मकर

बुध ग्रह का गोचर मकर राशिवालों को लाभ प्रदान करेगा। यह समय इनके वित्त में बढ़ोतरी करेगा। घर और बाहर अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

कुंभ

नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण नहीं रहेगा।

मीन

बुध के गोचर से इस राशि के जातकों के आय में वृद्धि होगी। आर्थिक फैसले सोच समझकर लें। इस दौरान धार्मिक कार्य से मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। परिवार के किसी सदस्य की स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

About rishi pandit

Check Also

क्या आप जानते है किस वजह से मिला शनि देव को अपनी पत्नी से श्राप

हिंदू धर्म में भगवान शनि की पूजा बेहद फलदायी मानी जाती है। शनिदेव को न्याय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *