Saturday , October 31 2026
Breaking News

Sidhi: हरियाणा की कुंदन गोल्ड माइंस MP के सिंगरौली के गुरहर पहाड़ पर करेगी सोने की खोज

  1. जीएसआई ने सिंगरौली में सोने की खदानों की पुष्टि की थी
  2. इसके बाद यहां पहाड़ पर खनन की स्वीकृति दी गई है
  3. खुदाई करने पर एक टन पत्थर से 1.03 ग्राम सोना मिलेगा

सीधी भास्कर हिंदी न्यूज़/ मध्य प्रदेश की धरती से हीरा निकाला जाता रहा है लेकिन अब यहां की धरती सोना उगलने को तैयार है। सिंगरौली में गुरहर पर्वत पर अब सोने की खोज की जाएगी। इसके लिए हरियाणा के गुरुग्राम की मेसर्स कुंदन गोल्ड माइंस प्रलि. को सोने की खोज का काम दिया गया है। यह कंपनी सिंगरौली जिले चितरंगी के ग्राम मेडवा में गुरहर पहाड़ी पर खनिपट्ट ब्लाक पर 149.30 हेक्टेयर में सोने की खोज करेगी। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिंगरौली के गुरहर पर्वत पर मिली सोने की खदान में खुदाई करने पर एक टन पत्थर से 1.03 ग्राम सोना मिलेगा।

बता दें कि मध्य प्रदेश में 2002 से सोने की खोज चल रही है। सोने की संभावनाओं का सर्वेक्षण करते हुए भारतीय भूविज्ञानिक सर्वेक्षण ने सिंगरौली में सोने की खदानों की पुष्टि की थी।

इसके बाद यहां खनन की स्वीकृति दी गई है। सिंगरौली के अलावा प्रदेश के सिवनी, बैतूल, जबलपुर, कटनी, बालाघाट, शहडोल, छिंदवाड़ा और उमरिया जिलों में भी सोने की तलाश की जा रही है।

एक टन पत्थर से 1.03 ग्राम निकलेगा सोना

सिंगरौली के बुरहर पहाड़ पर मिली सोनी की खदान में उत्खनन करने पर एक टन पत्थर से 1.03 ग्राम सोना निकाला जाएगा। ये खदान कुल 149.30 हेक्टेयर में फेली है। पथरीली भूमि वाले इस क्षेत्र में पिछले दो साल से सोने की खोज की जा रही थी। इसमें भारत सरकार के भू-विज्ञानियों की मदद ली गई।

चूना पत्थर की पांच, मैगनीज की तीन खदानों की होगी नीलामी

मध्य प्रदेश मप्र के सतना जिले के पहरी, भटिया और रेवरा की चूना पत्थर खदान, रीवा की चोरगड़ी पुरैना और दमोह के सूखा सत्पारा की चूना पत्थर खदान नीलाम की जाएगी। इसी तरह खरगोन के नंदिया लोहारपुरा, बालाघाट के बुड़बुदा और सिवनी के धोबीटोला की मैगनीज खदान नीलामी के लिए निविदा निकाली गई है।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *