Saturday , September 21 2024
Breaking News

अवनीत कौर और सनी सिंह की फिल्म लव की अरेंज मैरिज का गाना दिल समझदार जारी

मुंबई,

अभिनेता सनी सिंह पिछले कुछ समय से अपनी आने वाली फिल्म लव की अरेंज मैरिज को लेकर चर्चा में हैं।इस फिल्म में सनी की जोड़ी छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री अवनीत कौर के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा।अब निर्माताओं ने लव की अरेंज मैरिज का नया गाना दिल समझदार जारी कर दिया है, जिसे सुखविंदर सिंह ने अपनी आवाज दी है।

इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं।लव की अरेंज मैरिज छोटे शहर की कहानी है, जिसमें लव और इशिका की लव स्टोरी दिखाई गई है। हालांकि, यह लव स्टोरी इतनी आसान भी नहीं है, जितनी दिख रही है। लव की अरेंज मैरिज का प्रीमियर 14 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर होने जा रहा है।इस फिल्म में सनी और अवनीत के अलावा अन्नू कपूर, सुप्रिया पाठक, राजपाल यादव, सुधीर पांडे और परितोष त्रिपाठी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।इशरत खान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।अभिनेता सनी सिंह को आखिरी बार प्रभास और कृति सैनन के साथ फिल्म आदिपुरुष में देखा गया था, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।लव की अरेंज मैरिज की टक्कर महाराज से होगी, जो 14 जून को ही नेटफ्लिक्स पर आ रही है। इस फिल्म से आमिर खान के बेटे जुनैद खान डेब्यू कर रहे हैं। इस पीरियड फिल्म में जयदीप अहलावत नेगेटिव रोल में हैं।

About rishi pandit

Check Also

रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा 18 अक्टूबर को 4के में भारत में होगी रिलीज़

मुंबई, फिल्म रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु में पूरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *