Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: पोलियो दिवस 23 जून को नौनिहालों को दो बूँद ज़िंदगी की अवश्य पिलायें- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश वर्ष 2008 से आज तक पोलियो मुक्त बना हुआ है। उन्होंने सभी नागरिकों और अभिभावकों द्वारा पोलियो से इस लड़ाई में प्राप्त सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत पोलियो मुक्त है। लेकिन पोलियो अभी भी पड़ोसी देशों में है और फिर लौट सकता है। उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश के समस्त नागरिकों, अभिभावकों से अपील की है कि अपने नौनिहालों की सुरक्षा में कोई चूक न होने देन, पोलियो दिवस 23 जून को दो बूँद ज़िंदगी की अवश्य दिलायें। उल्लेखनीय है कि बच्चों को डबल सुरक्षा देने की दृष्टि से रविवार 23 जून 2024 को, प्रदेश के समस्त जिलों में, 0 से 5 वर्ष के बच्चों को, दो बूंद जिन्दगी की, देने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।

लोकसभा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी 30 दिवस के अंदर प्रस्तुत करें व्यय लेखा

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 78 के अनुसार चुनाव परिणाम की घोषणा हो जाने के उपरांत 30 दिवस के अंदर निर्वाचन व्यय लेखा के बिल, व्हाउचर की मूल प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय का उपलब्ध करानी होगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने लोकसभा निर्वाचन 2024 में संसदीय क्षेत्र क्रमांक 9 सतना से चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को 4 जुलाई को शाम 5 बजे तक व्यय लेखा की मूल प्रति, जारी समस्त अनुमतियां, शपथ पत्र, अपडेटेड बैंक पासबुक, स्टेटमेंट की फोटोकॉपी की हस्ताक्षरित प्रति जिला निर्वाचन कार्यालय सतना को उपलब्ध कराने के लिये कहा है। इस संबंध में अंतिम तारीख के पहले 27 जून को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अभ्यर्थियों, उनके लेखा अभिकर्ताओं एवं व्यय लेखा प्राप्त करने में संलग्न कार्मिकों की प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई है। इसी प्रकार 30 जून को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लेखा समाधान की बैठक आयोजित की गई है। संबंधितों से बैठक में उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी की मासिक बैठक आज

/जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि भूतपूर्व सैनिकों/विधवाओं/आश्रितों को कल्याणार्थ जानकारी देने के लिए 13 जून को प्रातः 11 बजे से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जवाहर नगर सतना परिसर में सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन में सभी भूतपूर्व सैनिकों/विधवाओं/आश्रितों की समस्याओं का सुना जायेगा एवं उनका निराकरण भी किया जायेगा।

खेतों को उपजाऊ बनाने नदी, तालाब की गाद एवं मिट्टी किसानों को बिना रॉयल्टी निःशुल्क मिलेगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये हैं कि खेतों को उपजाऊ बनाने नदी, तालाब एवं कुएं की गाद एवं मिट्टी किसानों को बिना रॉयल्टी की निःशुल्क मिलेगी। सम्पूर्ण प्रदेश में नदी, तालाब एवं कुए से निकलने वाली गाद एवं मिट्टी को किसान अपने खेतों को उपजाऊ बनाने तथा समतल करने के लिए इसका परिवहन बिना रॉयल्टी के निःशुल्क कर सकेंगे। नदी, तालाब व कुंए से निकाली गई गाद एवं मिट्टी का उपयोग व्यवसायिक प्रयोजन के लिए नहीं किया जा सकेगा।
मध्यप्रदेश गौण खनिज नियम 1996 के अनुसार नदी, तालाब, कुंए से निकाली गई गाद या मिट्टी की यदि किसानों को गैर व्यवसायिक प्रयोजनों के लिए आवश्यकता है, तो उनके आवेदन पर संबंधित शासकीय विभाग द्वारा गाद या मिट्टी को परिवहन करने की अनुमति दी जाएगी। इसके परिवहन के लिए किसानों को ना तो कोई रॉयल्टी देना होगा और ना ही परिवहन अनुज्ञा की आवश्यकता होगी। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में नदियों, तालाबों एवं कुंओं की सफाई के दौरान निकलने वाली गाद या मिट्टी का उपयोग खेतों को उपजाऊ बनाने के लिए किसान परिवहन कर सकते हैं। इसका उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *