Tuesday , July 9 2024
Breaking News

IPL 2021 Auction: टेम्पो ड्राइवर के बेटे को Rajasthan Royals ने 1.20 करोड़ में खरीदा

IPL 2021 Auction:digi desk/BHN/ आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी गुरुवार को हुई। इसमें कई नाम ऐसे रहे जो अधिकांश लोगों के लिए नए हैं। ऐसा ही एक नाम है चेतन सकारिया। 22 साल के चेतन सकारिया को 1.20 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है। चेतन लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज हैं जो सौराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। चेतन एक सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं, जिनके पिता टेम्पो चलाते थे। जैसे ही खबर आई कि चेतन को 1.20 करोड़ रुपए में राजस्थान रायल्स ने खरीदा है, उनके घर प्रशंसकों की भीड़ लग गई। उन्हें फोन पर बधाइयां मिलने लगीं।

हालांकि इस दौरान चेतन भावुक भी हुए, क्योंकि पिछले महीने ही उनके भाई ने आत्महत्या कर ली थी। आईपीएल के नए करोड़पति बनने तक चेतन का सफर आसान नहीं रहा। अभी दो साल पहले तक ही उनके पिता परिवार का पेट पालने के लिए टेम्पो चलाते थे। चेतन और उनके परिवार गुजरात के वरतेज में रहते हैं। चेतन की पारिवारिक स्थिति कैसी है, अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुछ साल पहले तक उनके घर में टीवी भी नहीं थी और उन्हें क्रिकेट मैच देखने के लिए अपने दोस्तों के घर जाना पड़ा था।

बकौल चेतन, मेरे भाई ने जनवरी में आत्महत्या कर ली थी। जब यह हुआ तब मैं घर प नहीं था। सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहा था। भाई की आत्महत्या की बात तब तक पता नहीं चली, जब तक मैं घर पहुंच गया। परिवार ने भी मुझे यह बात नहीं बताई थी। अब मुझे भाई की कमी बहुत खल रही है। आज वो जिंदा होता तो बहुत खुश होते।

पिछले सीजन में, चेतने ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के साथ यूएई की यात्रा की, जहां उनकी भूमिका नेट बॉलर की थी। उन्होंने साइमन कैटिच और माइक हेसन सहित अपने कोचिंग स्टाफ को प्रभावित किया था। अब, चेतन की टू-डू लिस्ट में पहली बात यह है कि पैसा मिलने के बाद उसे अच्छे इलाके में घर खरीदना है।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *