Tuesday , September 17 2024
Breaking News

MP: अशोकनगर में दबंगों का उत्पात! बुजुर्ग दंपति को खंभे से बांधकर पीटा, जूतों की माला पहनाई

Madhya pradesh ashoknagar mp news bullies create havoc in ashoknar elderly couple tied to a pillar beaten and garlanded with shoes: digi desk/BHN/ अशोकनगर/ अशोकनगर में दबंगों की बर्बरता का मामला सामने आया है। बुजुर्ग दंपति को हाथ बांधकर पीटा गया, जुलूस निकाला गया और आखिरी में गले में जूतों की माला पहनाकर खंभे से बांध दिया। पुलिस ने गांव पहुंचकर बंधक दंपति को छुड़ाया। 

मध्य प्रदेश के अशोकनगर से बुजुर्ग दंपति से बर्बरता का मामला सामने आया है। इलाके के दबंगों ने दोनों को खंभे से बांधकर पीटा और जूतों की माला पहनाकर बेइज्जत किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दंपती को बचाया। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

जानकारी के मुताबिक मामला अशोकनगर जिले के मुंगावली थाना क्षेत्र के किलोरा गांव का है। बताया जा रहा है कि बेटीबाई (60) और उनके पति करण सिंह उर्फ कन्ना अहिरवार (65) तीन महीने से दबंगों से छिपते फिर रहे हैं। तीन माह बाद शुक्रवार को ही वे गांव लौटे थे। इसकी भनक गलते ही किरोला के एक दबंग परिवार के लोग दलित बुजुर्ग दंपति के घर पहुंचे और अपशब्द कहते हुए दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बुजुर्ग दंपति को हाथ बांधकर पीटा गया, जुलूस निकाला गया और आखिरी में गले में जूतों की माला पहनाकर खंभे से बांध दिया। पुलिस ने गांव पहुंचकर बंधक दंपती को छुड़ाया। बेटी बाई की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

मारपीट से पीड़ित दंपति के शरीर पर कई अंदरूनी चोटें हैं। कन्ना अहिरवार के पैर में फ्रैक्चर आए हैं। महिला के शरीर पर भी चोटों के निशान हैं। फिलहाल दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं। ये भी पता चला है कि वे कई बार पुलिस को आवेदन देकर सुरक्षा की मांग कर चुके हैं। लोगों के मुताबिक मामला लड़की से जुड़ा है। बुजुर्ग दंपती का बेटा तीन महीने पहले गांव की एक महिला से छेड़छाड़ कर चुका है। हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है।  

About rishi pandit

Check Also

MP: ईद-मिलादुन्नबी जुलूस में लहराया गया दूसरे देश का झंडा, रतलाम और बालाघाट से तस्वीरें आईं सामने

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में फहराया गया देश का झंडारतलाम और बालाघाट के जुलूस में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *