सतना,भास्कर हिंदी न्यूज/ गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 26 जनवरी को प्रात: 9 बजे से स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड सतना में आयोजित किया गया है। मुख्य समारोह में प्रदेश के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के पल-प्रतिपल निर्धारित कार्यक्रमानुसार 26 जनवरी को प्रात: 9 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। मुख्य अतिथि प्रात: 9 बजे से 9:05 तक ध्वजारोहण कर सलामी लेंगे। प्रात: 9:05 बजे से 9:10 बजे तक परेड का निरीक्षण, प्रात: 9:10 बजे से 9:30 बजे तक संदेश का वाचन, प्रात: 9:30 बजे से 9:40 तक मार्चपास्ट और प्रात: 9:40 बजे से विभिन्न विभागों द्वारा झाकियों का प्रदर्शन किया जायेगा।
Check Also
संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने
“अभिनव पहल” सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …