Thursday , May 16 2024
Breaking News

राज्यमंत्री श्री पटेल की उपस्थिति में देखा गया ‘लोकसेवा एवं सुशासन’ के क्षेत्र में बढ़ते कदम कार्यक्रम

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ लोक सेवा गारंटी कानून के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम कार्यक्रम जिला स्तर सहित सभी लोकसेवा केन्द्रों में आयोजित हुआ। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रदेश के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, कलेक्टर अजय कटेसरिया, अपर कलेक्टर सुश्री विमलेश सिंह सहित जिलास्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में राज्यस्तर पर मिंटो हाल में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के आयोजित कार्यक्रम और संबोधन को देखा, सुना गया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लोक सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम कार्यक्रम के संबोधन में कहा कि लोकतंत्र का सही आशय जनता के लिये, जनता का शासन है। आमजन को शासकीय सेवाओं का लाभ समय पर बिना चक्कर लगाये मिले यही सुशासन है। उन्होने कहा कि लोकसेवा गारंटी के माध्यम से आम जनता को 300 से अधिक विभागीस सेवायें उपलब्ध कराई जा रहीं है। करोड़ो नागरिकों ने इसका लाभ भी उठाया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एक दिन समाधान का प्रयोग सफल रहा है। अब अधिक से अधिक सेवाये फोन और व्हाट्सअप पर घर बैठे देने का प्रयास किया जायेगा। लोकसेवा प्रबंधन मंत्री अरविंद भदौरिया ने कहा कि लोकसेवा गारंटी को सबसे पहले मध्यप्रदेश में लागू किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अनुकरणीय प्रयास को आज देश के 24 राज्यों ने अपने यहां लागू किया है।

मुख्यमंत्री ने लोकसेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में हुये नवाचारों, सीएम जनसेवा, सीएम हेल्पलाईन, व्हाट्सअप चैट सुविधा, मान्य अनुमोदन का शुभारंभ किया। उन्होने इस अवसर पर ई-पत्रिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोकसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सर्वोत्तम चिन्हित जिले निवाड़ी के कलेक्टर आशीष भार्गव, ग्वालियर के कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह और झाबुआ के कलेक्टर रोहित सिंह को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान किये। मुख्यमंत्री ने होशंगाबाद के प्रकाश चैरे, झााबुआ के कांतिलाल एवं रायसेन जिले से लोकसेवा प्राप्त कर चुके हितग्राहियों से सीधी बातचीत की।

सतना के दो अधिकारी हुये सम्मानित

राज्य स्तर पर मिंटो हाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सतना जिले के लोकसेवा गारंटी के पदाभिहीत अधिकारी बीईओ श्यामली सेन गुप्ता (सेवानिवृत्त) और बीआरसी शिवभूषण सिंह को सेवा सम्मान के लिये प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिन्ह प्रदान किये। जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने लोकसेवा के अच्छे कार्यों के लिये सीईओ नागौद विन्धेश्वरी श्रीवास्तव, लोकसेवा केन्द्र संचालक अर्चना पयासी और श्रुति सिंह को सम्मानित किया।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *