Friday , May 10 2024
Breaking News

प्रियंका गांधी वाद्रा ने पर्चा लीक की एक और घटना का हवाला देते हुए आरोप लगाया, परीक्षा माफिया को बचा रही है BJP

नई दिल्ली
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में पर्चा लीक की एक और घटना का हवाला देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परीक्षा माफिया और सरकार में बैठे भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए करोड़ों युवाओं की बुनियाद खोखली कर रही है। उन्होंने 12वीं कक्षा के गणित और जीव विज्ञान के प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही कथित तौर पर व्हाट्सएप पर साझा किए जाने की घटना का उल्लेख किया।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘एक बार फिर पेपर लीक! आखिर क्यों? भाजपा राज में नौकरी की परीक्षाओं से लेकर बोर्ड परीक्षा तक- लगभग हर पेपर लीक हो रहा है। बोर्ड परीक्षाएं बच्चों की पहली ऐसी चुनौती हैं जिनका सामना करते हुए वे भविष्य बनाना सीखते हैं। अगर यहीं पर उनके साथ इतना बड़ा धोखा हो जाएगा तो वे आगे क्या करेंगे?'' उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा माफिया और सरकार में बैठे भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए भाजपा करोड़ों बच्चों, युवाओं की बुनियाद भी खोखली कर रही है। प्रियंका गांधी ने सवाल किया, ‘‘क्या भाजपा नहीं चाहती कि प्रदेश के बच्चे अच्छे से पढ़-लिखकर अपना भविष्य संवारें?''

About rishi pandit

Check Also

Sandeshkhali: संदेशखाली केस में यू-टर्न, दो पीड़िताओं ने वापस ली शिकायत, कहा- जबरन हस्ताक्षर कराए

महिला का कहना है कि राष्ट्रीय महिला आयोग के कहने पर श्वेत पत्र पर हस्ताक्षर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *