Sunday , April 28 2024
Breaking News

Satna: महिला सशक्तिकरण के लिए आर्थिक सशक्तिकरण जरूरी- कलेक्टर


समृद्ध ग्राम-समृद्ध सतना के कार्यक्रम में शक्ति सम्मान 2024 समारोह


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर अनुराग वर्मा ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में उनका आर्थिक रूप से सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक होता है। जिले में ग्रामीण और शहरी आजीविका मिशन से महिलाओं के समूह बनाकर शासकीय योजनाओं के माध्यम से सशक्तिकरण किया जा रहा है। महिलायें अपने अधिकारों को जाने और आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि आसरा संस्था महिला स्व-सहायता समूहों और सरकार की योजनाओं के बीच सेतु का काम करेगी। मंगलवार को कलेक्टर श्री वर्मा संस्था द्वारा टाउन हाल में महिला सशक्तिकरण आधारित समृद्ध ग्राम-समृद्ध सतना थीम पर शक्ति कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत, संस्था के अध्यक्ष डॉ. पंकज शुक्ला, आर्थिक सलाहकार डॉ. रंजन कुमार भी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि ऐतिहासिक काल से ही हमारे देश में नारियों का महत्व और समाज में पूजनीय स्थान रहा है। यहां तक कि उन्हें स्वयंवर में अपना पति चुनने का भी अधिकार था। बाद में पुरुष प्रधान समाज बनने से उनके अधिकार कुछ कम होते गये। आधी आबादी और मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिये सरकार अनेक योजनाओं के माध्यम से प्रयास कर रही है। सतना जिले में आजीविका मिशन ग्रामीण में उल्लेखनीय कार्य हुये हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान पर महिलाओं को शक्ति सम्मान 2024 प्रदान किये।
कमिश्नर नगर निगम अभिषेक गहलोत ने कहा कि आदिकाल से ही नारी शक्ति का स्त्रोत रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है कि उन्हें समान प्लेटफार्म मिले और उन्हें स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ने दिया जाये। किसी व्यक्ति का अनावश्यक दखल नहीं हो। उन्होंने कहा कि हर काम को मन लगाकर गुणवत्ता के साथ करने का प्रयास करें। कोई भी व्यक्ति अपने कार्यों के बदौलत ही महत्वपूर्ण और मशहूर होते हैं। पद और प्रतिष्ठा मायने नहीं रखते। महिला स्व-समूहों से उन्होंने कहा कि सरकार की योजनायें आपकी आर्थिक मदद के लिए तत्पर है। सीखने की प्रक्रिया निरंतर जारी रखें।
संस्था के अध्यक्ष डॉ. पंकज शुक्ला ने बताया कि संस्था विगत 15 वर्षों से मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुसार विकसित देश बनाने मातृशक्ति का योगदान अत्यंत जरूरी है। विकसित देशों में देश की अर्थव्यवस्था में महिलाओं का योगदान 40 प्रतिशत तक होता है। जो भारत में 17 प्रतिशत है। इसमें वृद्धि की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि संस्था सतना जिले में स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की मार्केटिंग का मंच उपलब्ध करायेगी। प्रत्येक ब्लाक स्तर पर शक्ति इन्क्यूवेशन सेन्टर बनाये जायेंगे। इसी प्रकार शक्ति डिजिटल मोबाइल ऐप, वेबसाइट के अलावा प्रत्येक ब्लाक में जॉब वर्क केन्द्र भी स्थापित करेंगे। कार्यक्रम में कलेक्टर अनुराग वर्मा ने महिला उद्यमी अंजना सूरी, डिजाइनर तान्या मल्होत्रा, आजीविका मिशन में ताला की पुष्पा साकेत, सज्जनपुर की बैंक सखी पूर्णिमा, बगहा की बैंक सखी सुनीता चौधरी, गोरा की ज्योति सिंह और वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण के लिए सविता सिंह को शक्ति सम्मान 2024 से सम्मानित किया। शहरी आजीविका मिशन में प्रतिष्ठा समिति, प्रेरणा समिति और जय गुरूदेव सोशल वेलफेयर संस्था को भी पुरुस्कृत किया गया।

About rishi pandit

Check Also

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *