Friday , May 17 2024
Breaking News

‘सम्मान’ के तहत चौपाटी में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शुरू

 

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ महिला अपराध से सुरक्षा और सम्मान के लिए संचालित प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान ‘सम्मान’ के तहत सतना जिले में विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अजय कटेसरिया और पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन में तैयार सम्मान कार्यक्रम की कार्य योजना के अनुसार महिला अपराध से सुरक्षा और बेटियों के सम्मान के लिए जागरूकता अभियान 26 जनवरी तक लगातार चलेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को महिला सुरक्षा अभियान सम्मान के तहत सिविल लाइन चौपाटी में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए कराटे का प्रशिक्षण दिया गया।

यह कार्यक्रम 3 दिनों तक चलेगा, जिसमे यह बताया जाएगा कि बेटियां खुद को कैसे सुरक्षित रखें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी सौरभ सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक हितिका वासल, डीएसपी ख्याति मिश्रा, सहायक संचलाक श्याम किशोर द्विवेदी सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *