Sunday , May 19 2024
Breaking News

Satna: निर्माण कार्यों में तेजी लायें और गुणवत्ता बनाये रखें- अनुराग वर्मा


कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी के कार्यों का किया स्थल निरीक्षण


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर अनुराग वर्मा ने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को सतना शहर में चल रहे स्मार्ट सिटी की विकास परियोजनाओं के कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखी और कार्यों में तेजी लाकर जून 2024 तक सभी स्मार्ट सिटी के कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लेने के निर्देश दिये। इस मौके पर आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत, उपायुक्त भूपेन्द्र देव परमार, कार्यपालन यंत्री अरुण तिवारी, कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड महेश घनघोरिया सहित स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री वर्मा ने अपना निरीक्षण भ्रमण दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम के कार्यों के निरीक्षण से शुरू किया। उन्होंने 8 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से स्टेडियम को सर्व सुविधायुक्त बनाने किये जा रहे ग्राउंड वर्क और इंडोर गेम्स के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने 7 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से अंतर्राष्ट्रीय मानदण्डों के आधार पर बनाए जा रहे धवारी क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने महदेवा में बन रहे नगर निगम के सीवरेज प्लांट के एचटीपी का भी निरीक्षण किया। कमिश्नर नगर निगम ने बताया कि 15 एमएलडी क्षमता के एचटीपी में 3 एमएलडी घरेलू जल निकासी का सीवेज और शेष गंदे नाले का सीवेज यहां एकत्र कर साफ किया जायेगा। एचटीपी की गतिविधियों की सतत निगरानी स्काडा सिस्टम से की जायेगी।
कलेक्टर ने सोनौरा उतैली में 35 करोड़ की लागत से बन रहे सर्व-सुविधायुक्त मल्टी स्पोर्ट कांप्लेक्स के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। ताकि जून 2024 तक काम्पलेक्स का कार्य पूर्ण किया जा सके। उन्होंने स्मार्ट सिटी द्वारा 31.69 करोड़ की लागत से निर्मित किये गये नेक्टर झील का भी निरीक्षण किया तथा उसके आगे संचालन संबंधी जानकारी ली। कलेक्टर ने हाउसिंग बोर्ड द्वारा 31 करोड़ 15 लाख रुपए लागत से बायपास मैहर रोड के समीप बनाये जा रहे इंटर स्टेट बस टर्मिनल्स के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्यों में प्रगति लाने की निर्देश के साथ ही बस स्टैंड के आगमन और निकासी मार्ग, हरित पट्टी के संबंध में दिशा-निर्देश दिये। बाद में कलेक्टर ने पुरानी विश्वास राव सब्जी मंडी के समीप हाउसिंग बोर्ड द्वारा 9 करोड़ 16 लाख रुपये लागत से बनाए जा रहे कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि कम्युनिटी हाल में 25-25 दुकानें भी बनाई जा रही हैं। ऊपरी तल पर 11 कमरों का निर्माण किया जा रहा है। कम्युनिटी हाल में अंदर लगभग 10 हजार वर्ग फीट का वृहद कक्ष होगा। यहां 700 से 800 व्यक्तियों के बैठने और मांगलिक कार्यक्रम करने की व्यवस्था रहेगी। कार्यपालन यंत्री ने बताया कि आईएसबीटी और कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य जून 2024 तक कम्पलीट कर लिये जायेंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री 25 फरवरी को आयेंगे, चित्रकूट के कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार 25 फरवरी को प्रातः 6ः40 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से सतना आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रमानुसार मंत्री श्री परमार प्रातः 7 बजे सतना से प्रस्थान करेंगे। प्रातः 8ः30 बजे चित्रकूट पहुंचकर दीनदयाल शोध संस्थान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री श्री परमार सायं 6ः30 बजे चित्रकूट से सतना प्रस्थान करेंगे। इसके उपरांत रात्रि 8ः50 बजे रेवांचल एक्सप्रेस से भोपाल रवाना होंगे।

पटवारी पद पर चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 24 फरवरी को

कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 का परिणाम अंतिम रूप से जारी कर दिया गया है। मंडल के निर्देशानुसार पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग एवं दस्तावेजों सत्यापन जिला स्तर पर किया जाना है। परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के सत्यापन और दस्तावेज परीक्षण के लिये काउंसलिंग 24 फरवरी को द्वितीय तल, संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन, धवारी सतना में प्रातः 10 से की जायेगी। कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा सत्यापन और परीक्षण कार्य के लिये तहसीलदार की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय समितियां गठित की गई हैं।
जारी आदेशानुसार समिति क्रमांक 1 में तहसीलदार मझगवां जीतेन्द्र तिवारी, प्राचार्य कमलेश सिंह बघेल, प्राचार्य टीके मिंज, समिति क्रमांक 2 में तहसीलदार मैहर जितेंद्र पटेल, प्राचार्य गरुण प्रताप सिंह और प्राचार्य सेवियल टोप्पो को रखा गया है। इसी प्रकार समिति क्रमांक 3 में तहसीलदार रामपुर बघेलान रायसिंह कुशराम, प्राचार्य टीपी शुक्ला, प्राचार्य जमुना प्रसाद प्रजापति तथा समिति क्रमांक 4 में तहसीलदार रामनगर अनुराग सिंह मरावी, प्राचार्य यूसी पांडेय और प्राचार्य प्रेमलाल वर्मा को शामिल किया गया है। रिजर्व समिति में तहसीलदार रघुराजनगर सौरभ मिश्रा, प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय और बीईओ जगजीवन लाल साकेत को रखा गया है।
शासन के निर्देशानुसार पहचान पत्र, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पेन कार्ड, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र, मूल निवासी प्रमाण-पत्र, आयु संबंधी प्रमाण-पत्र, कक्षा 10वीं की मार्कशीट अथवा जन्म प्रमाण-पत्र, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से जारी स्नातक डिग्री, जाति प्रमाण-पत्र, निःशक्तजनों हेतु निःशक्तता का प्रमाण-पत्र, भूतपूर्व सैनिकों के लिए तत्संबंधी प्रमाण-पत्र, आदि बोनस अंक प्राप्त हो तो संबंधित प्रमाण-पत्र, सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण स्कोर कार्ड (यदि हो) संविदा कर्मी वर्ग में चयनित अभ्यर्थियों को परिशिष्ट क एवं ख में जानकारी तथा आयु सीमा में कोई लाभ लिया गया है तो संबंधित प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति के साथ-साथ 2 स्व-प्रमाणित सत्यापित छायाप्रतियां लेकर आनी होगी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: संतुलित उर्वरकों के उपयोग से बढ़ती है पैदावार

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कृषि वैज्ञानिकों द्वारा समय-समय पर किये गये प्रयोगों से यह बात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *