Friday , May 17 2024
Breaking News

मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में प्रशिक्षण संपन्न

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज/राज्य निर्वाचन आयोग के निदेर्शानुसार नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम चुनाव के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य 8 फरवरी से प्रारंभ किया जाएगा। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस मौके पर एसडीएम पीएस त्रिपाठी, एचके धुर्वे एवं तहसीलदार, मास्टर ट्रेनर प्रोफे. बीके गुप्ता, अधीक्षक राजेन्द्र खरे, इलेक्शन सुपरवाइजर द्वारकेन्द्र सिंह उपस्थित थे।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम चुनाव के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य 8 फरवरी 2021 को प्रारूप प्रकाशन के साथ शुरू किया जाएगा। पुनरीक्षण कार्य एक जनवरी 2021 की स्थिति में किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां 15 फरवरी तक ली जाएंगी और उनका निराकरण 20 फरवरी तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 मार्च 2021 को किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान रजिस्ट्रीकरण और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को पुनरीक्षण कार्य का प्रशिक्षण दिया गया।

नगरीय निकायों में कुल 3 लाख 76 हजार मतदाता

जिले में नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण वर्ष 2020 की स्थिति में कुल 12 नगरीय निकाय संस्थाओ में 3 लाख 76 हजार 399 मतदाताओ का नाम दर्ज है। इनमें नगर पालिक निगम सतना में 2 लाख 10 हजार 518, नगर पालिका परिषद मैहर में 44 हजार 205, नगर परिषद उचेहरा में 14 हजार 172, नगर परिषद नागौद में 15 हजार 576, रामनगर में 17 हजार 76, अमरपाटन में 15 हजार 42, रामपुर बघेलान 10 हजार 223, कोटर में 6 हजार 397, बिरसिंहपुर में 11 हजार 209, चित्रकूट में 16 हजार 507, नगर परिषद कोठी में 7 हजार 161 और नगर परिषद जैतवारा में 8 हजार 313 मतदाताओं के नाम दर्ज है। इसी प्रकार पंचायतीराज संस्थाओं के तहत जिले में 8 जनपद पंचायतों में पुनरीक्षण वर्ष 2020 की स्थिति में पंचायत की फोटोयुक्त मतदाता सूची में 13 लाख 28 हजार 603 मतदाताओं के नाम शामिल है। जिनमें 6 लाख 88 हजार 753 पुरूष और 6 लाख 39 हजार 850 महिलाएं शामिल हैं। जिले में कुल 693 ग्राम पंचायतें हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी 693 पंचायतों में दावा-आपत्ति केन्द्रों की स्थापना कर प्राधिकृत कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। पंचायत चुनाव के लिए कुल 2 हजार 427 मतदान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *