Saturday , May 18 2024
Breaking News

गणतंत्र दिवस समारोह जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद एवं ग्राम पंचायतों में भी आयोजित होगा

स्कूलों में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान होगा पर बच्चे नहीं होंगे शामिल

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ राज्य शासन के निर्देशानुसार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण समारोह का आयोजन कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार होगा। जिला मुख्यालय, नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषद के साथ ही जनपद एवं ग्राम पंचायतों एवं समस्त कार्यालयो में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया जायेगा। जिला मुख्यालय में प्रात: 9 बजे से पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा। जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल, होमगार्ड, केन्द्रीय जेल द्वारा संयुक्त परेड का आयोजन किया जायेगा। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए एनसीसी एवं एनएसएस, स्काउट गाइट एवं शौर्य दल परेड में शामिल नहीं होगे। आयोजन स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा, योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास आधारित झांकियां निकाली जायेगी।

कलेक्टर ने बताया कि शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान आयोजित किया जायेगा। लेकिन कार्यक्रम में बच्चे शामिल नहीं होगे। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत कार्यालय में प्रशासनिक समिति प्रधान द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान आयोजित किया जायेगा। नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषद कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। इसी प्रकार जनपद कार्यालय में प्रशासकीय समिति प्रधान द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया जायेगा। ग्राम पंचायत कार्यालय में प्रशासकीय समिति प्रधान द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गया जायेगा। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थल पर हैण्ड सेनेटाइजर, मास्क एवं सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाये।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *