Sunday , May 19 2024
Breaking News

Budget Session 2024: सत्र के पहले दिन संसद में गूंजा राम नाम, गुरुवार को पेश होगा अंतरिम बजट

  1. संसद के दोनों सदनों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संयुक्त संबोधन
  2. नौ फरवरी तक चलेगा बजट सत्र
  3. लोकसभा चुनाव से पहले संसद का आखिरी सत्र

National budget session 2024 parliament budget session from today the last interim budget of modi government 2 will be presented tomorrow: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ संसद का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो गया। 1 फरवरी को मोदी सरकार 2.0 का आखिरी अंतरिम बजट (Budget 2024) पेश किया जाएगा। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले यह संसद का आखिरी सत्र है। इस बजट सत्र में 10 दिन कामकाज होगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान अयोध्या राम मंदिर का भी जिक्र किया। राष्ट्रपति ने कहा कि राम मंदिर का सपना अब साकार हो गया है। इसके साथ ही सदन जय श्री राम के नारों से गूंज उठा।

बजट सत्र की शुरुआत में अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा, बीते वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है। भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना। लगातार दो तिमाही से भारत की विकास दर 7.5% से ज्यादा रही है…भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला। भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन और पहली अमृत भारत ट्रेन मिली…भारत की एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील की: बजट सत्र की शुरुआत में अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “…अमृत काल की शुरुआत में यह भवन बना है, यहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत की महक भी है… मुझे पूरा विश्वास है कि इस नए भवन में नीतियों पर सार्थक संवाद होगा। ऐसी नीतियां जो आजादी के अमृत काल में विकसित भारत का निर्माण करेंगी।”

हम सभी बचपन से गरीबी हटाओ के नारे सुनते आ रहे हैं लेकिन अब हम बड़े पैमाने पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं। नीति आयोग के अनुसार मेरी सरकार के एक दशक के कार्यकाल में लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं।

About rishi pandit

Check Also

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में आज तड़के एक कार और लॉरी के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत

अनंतपुर आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में शनिवार तड़के एक कार और लॉरी के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *