Sunday , May 19 2024
Breaking News

MP Cabinet : स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग होंगे एक, मोहन कैबिनेट ने लिए कई बड़े निर्णय

Madhya pradesh bhopal mp cabinet meeting cm mohan yadav took decision to merge health and medical education departments: digi desk/BHN/भोपाल/ मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग को एक करने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक जिले में पीएम एक्सीलेंस कालेज खोले जाएंगे। इसमें सभी सुविधाएं होंगी। दो सिंचाई परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई।

बैठक के बाद मंत्रियों से की अनौपचारिक चर्चा

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मंत्रियों से अनौपचारिक चर्चा में कहा कि, सात फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ होगा। इसके लिए सभी मंत्री तैयारी करें। विपक्ष के प्रश्नों का तथ्यात्मक रूप से उत्तर दें। लोकसभा चुनाव का समय भी पास आ गया है। इसकी तैयारी में जुट जाएं। अधिक से अधिक दौरे करें और शासन की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से सीधा संवाद स्थापित करें।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार सभी वर्गों के हित के काम कर रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। ऐसे सभी लाभार्थियों से संवाद किया जाए। अधिक से अधिक दौरे करें और विकास कार्यों का निरीक्षण भी करें। लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसकी पूर्ति में जुट जाएं।

खनिज क्षेत्र में मध्य प्रदेश बन रहा अग्रणी

कैबिनेट बैठक के पहले मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित खनिज सम्मेलन में मध्य प्रदेश की प्रशंसा हुई है। सबसे ज्यादा माइनिंग ब्लाक नीलाम करने पर मध्य प्रदेश को पुरस्कृत किया गया है। भारत सरकार के मापदंडों के आधार पर खनिज क्षेत्र में प्रदेश आगे है। इससे और बेहतर काम किया जाएगा। प्रदेश की इस उपलब्धि के लिए मंत्रियों ने मेज थपथपा कर हर्ष व्यक्त किया।

About rishi pandit

Check Also

MP: नाबालिग को नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म, थाने में मामला दर्ज

Madhya pradesh tikamgarh tikamgarh crime rape of minor by giving her drugs case registered in …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *