थाना प्रभारी अमरकंटक भानु द्विवेदी ने बताया कि दोनों व्यक्ति कार क्रमांक यूपी 52 ए यू 9449 से लखनऊ से शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे इंदिरा गांधी जनजाति विश्वविद्यालय पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार दोनों विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर रुके और अंदर न जाकर पहले अमरकंटक जाकर स्नान और दर्शन करने का निर्णय लिया फिर दोनों वहां से अमरकंटक के लिए चल दिए। रास्ते में करीब 12 किलोमीटर चलने पर अमरकंटक मार्ग में सनराईज प्वाइंट के पास यह घटना हो गई।

तेज गति और झपकी दुर्घटना का कारण- बताया गया दुर्घटना के बाद कार का अंदर से मुआयना किया तो गति मीटर 105 किलोमीटर की रफ्तार पर रुका हुआ था, जिससे आंकलन लगाया जा रहा है कि कार की गति तेज थी और संभवत झपकी आ जाने के कारण कार चला रहे अजीत सिंह का गाडती से नियंत्रण हट गया और कार पेड़ से जा टकराई। घटना इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस मौके ने पर पहुंच जांच पड़ताल की

घटना की जानकारी मिलते ही अमरकंटक पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों व्यक्तियों को स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक लेकर आई जहां डॉक्टरों ने अजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल कृष्ण मुरारी यूनिवर्सिटी के अस्पताल में इलाज रत है। बताया गया मृतक अजीत सिंह का विश्वविद्यालय में साफ- सफाई के कार्य का ठेका लिया गया है। अमरकंटक पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंपा गया। अजीत सिंह का शव उनके गृह ग्राम ले जाया गया है और मर्ग कायम कर मामले को पुलिस द्वारा जांच कार्यवाही में लिया गया।