Thursday , September 19 2024
Breaking News

महाराष्ट्र में बसेगी एक नई मुंबई, कुछ ऐसी होगी सूरत, जानिए इसके बारे में सबकुछ

मुंबई
मुंबई में बढ़ती आबादी को देखते हुए लोगों को बेहतर हाउसिंग, इंस्फ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसपोर्ट सुविधाएं देने के मकसद से महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इसके लिए तहत एक नया शहर बसाने का फैसला लिया गया है, इसे थर्ड मुंबई नाम दिया गया है। यह नया शहर नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास विकसित होगा। मुख्य शहर से इसका जुड़ाव मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के जरिए होगा। सूत्रों के मुताबिक पिछले हफ्ते प्रदेश सरकार ने इस प्रस्ताव के लिए हामी भर दी थी।

सभी जरूरी बुनियादी सुविधाएं
मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) को एमएमआर के अंतिम छोर को नया रूप देने की जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है। इसके लिए न्यू टाउन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एनटीडीए) नाम का एक नया निकाय बनाया गया है। उल्वे, पेण, पनवेल, उरण, कर्जत और आसपास के 323 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र एनटीडीए का हिस्सा होंगे। नवी मुंबई एयरपोर्ट इन्फ्लुएंस नोटिफाइड एरिया (नैना) के तहत आने वाले 80-90 गांवों सहित लगभग 200 गांव होंगे, जिनके एनटीडीए का हिस्सा होने की संभावना है। एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक हम इसे तीसरी मुंबई कह रहे हैं जिसमें वे सभी जरूरी बुनियादी ढांचा होगा जो एक सुविकसित शहर में होना चाहिए। उन्होंने कहाकि इसमें आवासीय और कॉमर्शियल कैंपस, डेटा सेंटर, मल्टीनेशनल कंपनियों से लेकर नॉलेज पार्क तक होंगे। इसके अलावा एक मजबूत सार्वजनिक परिवहन भी विकसित किया जाएगा।

आर्थिक गतिविधियों में इजाफा
एक अधिकारी ने बताया कि इस शहर को आर्थिक गतिविधि को और बढ़ावा देने और देश के सकल घरेलू उत्पाद में योगदान करने के लिए प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने कहाकि खारघर में दूसरा बीकेसी विकसित करने की योजना है। इसे विशुद्ध रूप से कॉमर्शियल एरिया में डेवलप करने के लिए करीब 150 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध होने की उम्मीद है जो भारतीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को आकर्षित करेगी। सरकार के पास पहले से ही एमएमआर विकसित करने की योजना है जो 0.25 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की इकॉनमी को छूने की क्षमता पैदा करेगा। मुंबई शहर लगभग 600 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में, नवी मुंबई लगभग 344 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है जबकि नैना 174 गांवों के साथ 370 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में है।

 

About rishi pandit

Check Also

मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- सभी दलों के साथ सहमति से ही लागू होगा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’

नई दिल्ली केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर कोविंद समिति की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *