Thursday , September 19 2024
Breaking News

Maihar: कलेक्टर मैहर ने किया मंदिर परिसर का निरीक्षण


मैहर, भास्कर हिंदी न्यूज़/ आगामी 3 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाले नवरात्रि मेले में मैहर मां शारदा मंदिर में दर्शन करने हेतु दर्शनार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मैहर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड़ ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। व्यवस्था में सुधार एवं साफ सफाई हेतु विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके प्रधान पुजारी पवन पांडेय, पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, एएसपी मुकेश वैश्य, एसडीएम विकास सिंह, सीएसपी राजीव पाठक सहित मंदिर प्रबंध समिति के कर्मचारी उपस्थित रहे।

मझगंवा में चलाया गया स्वच्छता सेवा अभियान

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत बुधवार को सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत मझगवां की ग्राम पंचायत हिरौंदी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां में अभियान चलाकर बृहद रूप में साफ-सफाई की गई। इस मौके पर स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सतना जिले में अब तक 761.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

जिले में इस वर्ष 1 जून से 18 सितंबर 2024 तक 761.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। बुधवार को प्रातः 8 बजे तक सतना जिले में 54 मि0मी0 औसत दैनिक वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 1149.7 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 501.6 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 757.5 मिमी, बिरसिंहपुर में 886 मि.मी., रामपुर बाघेलान में 558 मि.मी., नागौद में 1026.1 मि.मी., जसो (नागौद) में 349 मि.मी. एवं उचेहरा में 861.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 891.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि में 579.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

मैहर जिले में अब तक 962.67 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

मैहर जिले में इस वर्ष 1 जून से 18 सितंबर 2024 तक 962.67 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। मैहर जिले में 40 मि0मी0 औसत दैनिक वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख मैहर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की अमरपाटन तहसील में 887.3 मि.मी., मैहर में 885.6 मि.मी. एवं रामनगर में 1115.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 919.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि में 546.57 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

About rishi pandit

Check Also

Satna: जिले में जोरदार बारिश का दौर, शहर की सड़कें जल मग्न, आज भारी बारिश की चेतावनी

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के तमाम ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में बारिश का दौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *