Tuesday , September 17 2024
Breaking News

Satna: माहेश्वरी परिवार की चार पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहर में होने वाले प्रत्येक सामाजिक कार्यों में बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लेने वाले माहेश्वरी परिवार की चार पीढिय़ों ने एक साथ पहले मतदान कर राष्ट्रीय यज्ञ में अपनी आहुति देकर राष्ट्र धर्म निभाया। शहर के हृदय स्थल रामना टोला में स्थित गुजराती स्कूल में परिवार के सभी सदस्यों ने नियमों का पालन करते हुए एक साथ मतदान कर देश के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्य क्षेत्र के पूर्व संघ चालक श्रीयुत श्रीकृष्ण माहेश्वरी के साथ समाजसेवी मणिकांत माहेश्वरी, मनमोहन माहेश्वरी, रवि माहेश्वरी के साथ पूरे परिवार ने संस्कारित और सामाजिक तौर पर एकजुटता का संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि शहर में होने वाले धार्मिक एवं राष्ट्र हित से जुड़े आयोजनों में माहेश्वरी परिवार हमेशा से बढ़-चढ़ कर योगदान देता रहा है। इस सम्मानित परिवार ने अनेक सामजिक कार्यों में सक्रिय भागेदारी निभाते हुए सामाजिक समरसता के कार्यों को नई ऊंचाइयां दी हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: एम.पी. ट्रांस्को की वेबसाइट में पेंशनर्स के लिये डिजीटल लाइफ सर्टिफिकेट सुविधा प्रारंभ

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ एम.पी. ट्रांस्को (मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) ने अपने वित्तीय प्रक्रियाओं में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *