आरपीएफ ने की रीवा में कार्रवाई
सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ तत्काल टिकट की कालाबाजारी करते हुए आरपीएफ ने रीवा से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के द्वारा प्रधान डाकघर रेल आरक्षण केन्द्र रीवा से अवैध करोबार को संचालित किया जा रहा है। आरोपी के कब्जे से पांच नग लाइव टिकट बरामद की गई हैं। आरपीएफ निरीक्षक बब्बन लाल , सउनि एमपी मिश्रा, सउनि लोकेश पटेल, आरक्षक केशबली व आरक्षक चेतराम प्रजापति के साथ रिजर्वेशन काउंटर प्रधान डाकघर सिरमौर चौराहा रीवा में डिकॉय चेक किया गया।
जहां टिकटों की दलाली करते एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका का नाम मोहम्मद याकूब खान उर्फ बाबू पिता मोहम्मद नजीर खान उर्फ बसीर 36 वर्ष निवासी ग्राम खुटेही, सिरमौर थाना सिविल लाइन जिला रीवा मप्र है। पूछताछ करने पर पाया गया कि वह अपने साथी ( फरार आरोपी अजय सिंह उर्फ अज्जू) के साथ डाक घर रीवा के रिजर्वेशन काउंटर से तत्काल कोटे की टिकिट यात्रियो से अधिक पैसा लेकर टिकट बनवाकर अवैध तरीके से रेल्वे आरक्षण टिकटों का अवैध व्यापार करता था। मामले में 05 नग तत्काल आरक्षित काउंटर टिकट कुल कीमत 15035 रुपए, 03 नग भरे हुए आरक्षण फार्म, एवं एक नोकिया कंपनी का कीपैड मोबाइल को जप्त किया गया । उक्त मामले में रेल सुरक्षा पोस्ट सतना में रेल अधिनियम की धारा-143 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में जांच की जा रही है।
Bhaskar Hindi News