
सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ स्टेट चेस चैम्पियनशिप पिछले दिनों भोपाल में आयोजित आर जी पी वी स्टेट चेस चैम्पियनशिप में ग्वालियर की टीम के लिए खेलते हुए प्रतीक सिंह ने रजत पदक जीता । प्रतीक सिंह सतना जिले के ग्राम मौहट के निवासी हैं ।
इनके पिता उदयपाल सिंह बघेल भी अच्छे खिलाड़ियों शुमार रहे हैं जो कि वर्तमान में सीआरपीएफ में बतौर डिप्टी कमांडेंट के पद पर जम्मू-कश्मीर में अपनी सेवा दे रहे हैं। इस चैम्पियनशिप मे भोपाल ,ग्वालियर, जबलपुर,इंदौर ,उज्जैन, रीवा और सागर संभाग की टीमों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट का स्वर्ण पदक भोपाल ने जीता ।
Bhaskar Hindi News