Saturday , October 31 2026
Breaking News

बनारस स्टेशन से आज शनिवार को रवाना होगी प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत

बनारस स्टेशन से आज शनिवार को रवाना होगी प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

नई मेमू ट्रेनों का भी होगा शुभारंभ, बनारस रेलवे स्टेशन पर आयोजित होगा समारोह

वाराणसी

दीपावली पर पूर्वांचल के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है।बनारस रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन और नई मेमू ट्रेनों का शुभारंभ किया जाएगा। 31 अक्टूबर को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

बनारस रेलवे स्टेशन पर अपराह्न लगभग 3:30 बजे शुभारंभ समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में स्लीपर वंदे भारत और नई मेमू ट्रेनों को रवाना किया जाएगा। उत्तर प्रदेश को पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलेगी। नई ट्रेनों के संचालन से रेल यात्रियों को बेहतर और आधुनिक रेल सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

About rishi pandit

Check Also

UP PET परीक्षा को लेकर रोडवेज का बड़ा फैसला, मुरादाबाद और अलीगढ़ रूट पर बढ़ाए बसों के फेरे

मेरठ  प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *