
सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ विंध्य जनता पार्टी के प्रत्याशी हरिओम गुप्ता का ताबड़तोड़ जनसंपर्क लगातर जारी है। गुरुवार को हरिओम गुप्ता ने सर्वसमाज के साथियों के साथ सेमरिया चौक, बिरला रोड सिंधी कैंप, गल्ला मंडी, कचेहरी, रीवा रोड सिविल लाइन कचेहरी में सभी वकीलों एवम गल्ला मंडी में व्यापारियों से मुलाकात कर अपनी बात कही। वकीलों से मुलाकात के दौरान हरिओम गुप्ता ने कहा की इतनी बार सरकारें आईं गई लेकिन किसी ने भी वकीलों के मांग के अनुरूप वकील प्रोटेक्शन एक्ट लागू नही है किया।
इसके अलावा किसी भी योजना का लाभ इन्हे नही मिल रहा है। गल्ला व्यापारियों से चर्चा के दौरान हरिओम गुप्ता ने कहा की शहर का व्यापारी अपने आपको सुरक्षित महसूस नही कर रहा है। कई बार इनके साथ लूट की घटनाएं हो चुकी है। उन्होने कहा की विंध्य जनता पार्टी की इन सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का कार्य करेगी। जनसंपर्क के दौरान कई लोगों ने क्षेत्र की समस्या से अवगत कराते हुए इस बार परिवर्तन की मांग की है।
Bhaskar Hindi News