Thursday , September 19 2024
Breaking News

Congress Vachan Patra: कांग्रेस के वचन पत्र पर वीडी शर्मा का तंज, बोले- कपड़ाफाड़ घमासान के बीच रस्म अदायगी

  • कांग्रेस के वचन पत्र पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का तंज
  • कांग्रेस ने जारी किया छल, कपट, झूठ और धोखे का दस्तावेज – वीडी शर्मा
  • शर्मा ने कहा कमल नाथ- दिग्विजय के कपड़ाफाड़ घमासान वचन पत्र की रस्म अदायगी

Madhya pradesh bjp vd sharma taunt on congress vachan patra and kamal nath digvijay singh: digi desk/BHN/भोपाल/ कांग्रेस के वचन पत्र पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने तंज कसा है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी किया है, जो वचनों का नहीं, बल्कि झूठ, छल, कपट और धोखे का पत्र है। ऐसे समय में जबकि करप्शन नाथ (कमल नाथ) और मिस्टर बंटाढार (दिग्विजय सिंह) के बीच कपड़ा फाड़ द्वंद और घमासान मचा हुआ है, कांग्रेस का ये वचन पत्र एक रस्म अदायगी बन कर रह गया है। ऐसा लगता है कि वचन पत्र के रूप में कांग्रेस पार्टी ने अपने झूठ का पुलिंदा एक बार फिर प्रदेश की जनता के सामने रख दिया है, जो जनता के साथ क्रूर मजाक है।

भ्रष्टाचार में डुबा देने वाली कांग्रेस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस के वचन पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सवाल किया कि बंटाढार युग में प्रदेश को दुरावस्था में पहुंचाने वाली और 15 महीने की करप्शन नाथ सरकार के समय प्रदेश को आकंठ भ्रष्टाचार में डुबा देने वाली कांग्रेस किस मुंह से जनता से वादे कर रही है?

कांग्रेस किसानों से झूठे वादे कर रही

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने वचन पत्र की शुरुआत कर्जमाफी के उस वादे से की है, जिसका झुनझुना राहुल गांधी ने 2018 में बजाया था। एक बार फिर कांग्रेस किसानों से झूठे वादे कर रही है और फिर शिकारी की तरह कांग्रेस पार्टी ने झूठे वादों का जाल फैला दिया है, लेकिन प्रदेश की जनता अब सजग हो गई है।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 750 वादों में से 15 महीने की सरकार के दौरान एक भी वचन पूरा नहीं किया, जो दुर्भाग्यजनक है। कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ मध्य प्रदेश में नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश हर जगह जनता से झूठे वादे किए हैं।

About rishi pandit

Check Also

MP: सीने में दर्द के बावजूद 7 किलोमीटर बाइक चलाकर घर गए सेल्स मैनेजर की कार्डियक अरेस्ट से मौत

मृतक का नाम नमन धाड़गे है। वह 30 साल का थादोपहर में उसे घबराहट हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *