Thursday , September 19 2024
Breaking News

UP: शख्स ने प्यार में आकर अपने से आधी उम्र की महिला से की शादी, सच्चाई जानकर पैरों तले से खिसकी जमीन

  1. दो शादियों को छिपाकर महिला ने की तीसरी शादी
  2. महिला ने खुद को कुंवारी बता की 52 साल के शख्स से शादी
  3. पत्नी की जानकर शख्स के पैरों तले से खिसकी जमीन

National barabanki 52 year old man showed after know reality of his 32 year second wife: digi desk/BHN/बाराबंकी/ एक महिला ने अपनी पिछली दो शादियों की बात छिपाकर तीसरी शादी कर ली। महिला ने जिस युवक से विवाह किया उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद युवक इस महिला के संपर्क में आया और दोनों ने विवाह कर लिया। शादी के बाद दोनों में विवाद होने लगा और जिसके बाद महिला तीसरे पति से भी अलग हो गई। जिसके बाद युवक (तीसरे पति) को महिला के पहले की दो शादियों की जानकारी लगी तो युवक ने पुलिस को सूचना देकर केस दर्ज कराया है।

महिला ने खुद को बताया था कुंवारी
दरअसल पूरा मामला देवा थाना इलाके के अलीपुर मजरे रेंदुआ पल्हरी का है जहां के 52 वर्षीय अश्विनी कुमार की पहली पत्नी की सात साल पहले मृत्यु हो गई थी। करीब दो वर्ष पहले ही अश्विनी इंडियामऊ रहने वाली 32 वर्षीय आरती देवी से मिले। आरती देवी ने खुद को बिना शादी शुदा बताया जिसके बाद आपसी सहमति से बाराबंकी स्थित एक वेलफेयर सोसाइटी में शादी कर ली। शादी के बाद महिला अपने घर में ही रहती थी जो कभी-कभार ही अश्विनी के घर आती थी।

दो पतियों के होते हुए की तीसरी शादी

आरोप है कि कुछ समय तक सब सही चला लेकिन कुछ दिन बाद महिला के व्यवहार बदलने लगा और वह बात-बात पर झगड़ा व मारपीट करने लगी। जिसके बाद दोनों अलग हो गए। जब पीड़ित ने महिला के बारे में और जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसने दो और शादी कर रखी है। जानकारी के अनुसार महिला का पहले दोनों पतियों से अभी तक तलाक नहीं हुआ है मामला कोर्ट में चल रहा है। 16 अक्टूबर को पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित महिला पर केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

About rishi pandit

Check Also

पूर्व मंत्री रणजीत सिंह ने सिरसा में भाजपा पर निशाना साधा, कहा-15 से ज्यादा सीटें नहीं जीत पाएगी भाजपा

सिरसा हरियाणा सरकार के पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने सिरसा में बुधवार को भाजपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *