सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़. भारतीय युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रानावत के मुंबई स्थित कार्यालय को महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार द्वारा गिराने तथा कंगना को धमकी देकर ड्रग्स मामले में फंसाने को साजिश करार देते हुए शहर के डिग्री कॉलेज में नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में सभी युवा कार्यकर्ताओं ने फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रानावत के समर्थन में रीवा रोड सतना शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने आंदोलन कर महाराष्ट्र सरकार के दमनकारी भ्रष्ट नीतियों का विरोध किया। इस प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष ऋषभ सिंह ने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो आम जनता कहां सुरक्षित महसूस करेगी। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए डिग्री कॉलेज की पूर्व अध्यक्ष शिखा सिंह तिवारी ने कहा जिस देश में नारी की पूजा होती है उसी देश में इतना घिनौना कृत्य नारी के साथ किया गया जो बिल्कुल ही मान्य नहीं है। इसकी हम सब कड़ी निंदा करते हैं। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र एवं भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![](https://bhaskarhindinews.com/wp-content/uploads/2020/09/colage-satna.jpg)