Saturday , May 3 2025
Breaking News

कालेज की बिल्डिंग से संचालित होगा मैहर कलेक्ट्रेट, माँ शारदा के दर्शन कर कलेक्टर रानी बाटड ने पदभार ग्रहण किया

पुलिस कप्तान का दफ्तर भी यहीं से चलेगा, एसपी सुधीर अग्रवाल ने संभाली कमान

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रदेश के 56वें जिले मैहर शासकीय कॉलेज की बिल्डिंग प्रशासनिक व्यवस्था का सबसे बड़ा नियंत्रण केंद्र होगी। नए जिले में कलेक्टर-एसपी के कार्यालय यहीं चलेंगे। शुक्रवार को यहां की पहली कलेक्टर भी मैहर पहुंच गई हैं। सतना से अलग होकर बनाए गए नए जिले मैहर की पहली कलेक्टर रानी बाटड शुक्रवार को मैहर पहुंचीं। उन्होंने माता शारदा के दर्शन कर मत्था टेका और पदभार ग्रहण किया।

सुधीर कुमार अग्रवाल मैहर जिले के नया एसपी

उधर राज्य शासन ने मैहर में पहले पुलिस अधीक्षक की भी पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए। जुलाई में राज्य पुलिस सेवा से पदोन्नत कर आईपीएस बनाए गए सुधीर कुमार अग्रवाल को मैहर जिले का नया एसपी बनाया गया है। वे उपायुक्त मुख्यालय नगरीय पुलिस भोपाल में पदस्थ थे।

कॉलेज भवन में दफ्तर

नए जिले मैहर के कलेक्टर-एसपी के कार्यालय फिलहाल मैहर के शासकीय कॉलेज के भवन से चलेंगे। कॉलेज भवन में आवश्यक व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। नए कार्यालय भवन बन कर तैयार होने तक प्रशासनिक व्यवस्था कॉलेज की बिल्डिंग में ही चलेगी। सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा, एसपी आशुतोष गुप्ता एवं सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित राव ने शुक्रवार की सुबह मैहर पहुंच कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

बता दें कि नए जिले मैहर में तीन तहसीलें मैहर, अमरपाटन,रामनगर और दो विधानसभा क्षेत्रों मैहर एवं अमरपाटन शामिल हैं। फिलहाल 245 ग्राम पंचायतों वाले मैहर जिले में तीन जनपद पंचायतों के 67 और जिला पंचायत के10 वार्ड हैं। यहां एक नगर पालिका और दो नगर परिषद हैं। मैहर में राजस्व अनुभाग तो तीन होंगे लेकिन पुलिस अनुभाग अभी सिर्फ एक ही है। मैहर जिले में फिलहाल 7 थाने हैं।

सतना कलेक्टर रहेंगे शारदा प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष

अब तक सतना जिले की पहचान रही माता शारदा का मंदिर भले ही अब सतना से अलग हुए मैहर जिले का हिस्सा है लेकिन इस मंदिर की प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष सतना कलेक्टर ही होंगे। मुकुंदपुर टाइगर सफारी, मार्कण्डेय आश्रम, गिद्धकूट पर्वत जैसे स्थान भी अब सतना से अलग हो गए हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *