Saturday , April 19 2025
Breaking News

सतना में हौलनाक वारदात, 100 रुपए के लिए बुजुर्ग की हत्या

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर गौरा गांव में एक बुजुर्ग की महज 100 रुपए के लिए हत्या कर दी गई। रकम वापस मांगना उसकी मौत का सबब बन गया। हालांकि जघन्य वारदात के पीछे ये मामूली सी वजह किसी को हजम नहीं हो रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम मेदिनीपुर गौरा निवासी प्रेमलाल अहिरवार पिता स्व गंगा प्रसाद अहिरवार (63) का शव शुक्रवार को एक कुएं के अंदर पड़ा मिला था। उसकी कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी और फिर लुंगी से पैर में पत्थर बांधकर शव को कुएं में फेंक दिया गया था। रात 8 बजे से लापता था।

लिहाजा उसकी खोज खबर ली जा रही थी। सूचना पुलिस को भी दी गई थी। लिहाजा जब पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो प्रेमलाल की गुमशुदगी के मामले में गांव का ही कामता डोहर पिता रामदयाल डोहर (48) उसके राडार पर आया। पूछताछ में उसने प्रेमलाल की हत्या करने और शव को कुएं में फेंक देने की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद किया था।

आरोपी कामता डोहर से हुई पूछताछ में हत्या की जो वजह उसने पुलिस को बताई उसने हर किसी को चौंका दिया। पुलिस को आरोपी कामत ने बताया कि उसने प्रेमलाल की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि वह अपने 100 रुपए पिछले एक हफ्ते से वापस मांग रहा था। ये रकम आरोपी ने कई महीने पहले मृतक से उधार ली थी। रोजाना के तगादे से वह परेशान हो गया था। इस बीच गुरुवार की रात वह मृतक प्रेमलाल के पास गया और खेत की झाड़ियां काटने के लिए उसे अपने साथ ले गया। वहां भी मृतक ने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो कामता ने कुल्हाड़ी छीन कर प्रेमलाल पर वार कर दिया। मौत के बाद शव को पत्थर और लुंगी से बांध कर कुएं में फेंक दिया। हालांकि हत्या की यह वजह लोगों के गले नहीं उतर रही लेकिन कई बार की पूछताछ में भी वह इसी पर कायम रहा।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *