Saturday , April 19 2025
Breaking News

पति ने पत्नी को पीटा, नाराज बेटे ने पिता पर चला दी कुल्हाड़ी, हालत गंभीर

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जैतवारा थाना क्षेत्र के चंदई में बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। पिता को गंभीर हालत में सतना जिला अस्पताल लाया गया है। जैतवारा थाना अंतर्गत ग्राम चंदई में गुरुवार शाम भाई लाल कुशवाहा पर बेटे राजीव उर्फ बल्लू कुशवाहा ने जानलेवा हमला कर दिया। बेटे ने पिता पर कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे भाईलाल बुरी तरह घायल हो गया। उसे सतना जिला अस्पताल लाया गया है, जहां हालत नाजुक है। गुरुवार शाम भाईलाल पत्नी से किसी बात को लेकर बहस कर रहा था। उसे पत्नी से मारपीट की। इसी बीच बेटा बल्लू वहां आ गया। उसने पिता को ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और लहूलुहान भाईलाल को सतना जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना की तहरीर अस्पताल पुलिस चौकी से जैतवारा थाना पुलिस को भेजी है।

पत्नी भी घायल

उधर, भाई लाल की पत्नी भी घायल हुई है। उसे भी जिला अस्पताल लाया गया है। पत्नी ने बताया कि भाई लाल ने गुरुवार को सुबह भी उसे लाठी से मारा और फिर दोपहर में भी पिटाई की। इस घटना से बेटा क्रोधित हो गया और उसने पिता की पिटाई कर दी। मां को लेकर बेटा ही  ही अस्पताल आया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *