रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहर के अमहिया मोहल्ले में देर रात तनाव के हालात हो गए। बताया गया कि छोटी दरगाह के अंदर नशे के हालत में एक युवक घुस गया। वह जूता पहनकर मजार में चढ़ गया। इसके बाद रील बनाते हुए सेल्फी ले रहा था। तभी वर्ग विशेष के लोगों ने देख लिया। नशेड़ी युवक की वर्ग विशेष के लोगों ने जमकर पिटाई की। घटना देख आसपास के लोगों ने अमहिया पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने पिट रहे युवक को बचाकर थाने ले गए। ऐसे में वर्ग विशेष के लोग भारी संख्या में थाने पहुंचे। उन्होंने एफआईआर की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। पुलिस ने धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करने का अपराध दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की विवेचना अमहिया पुलिस द्वारा की जा रही है। कहा जा रहा है कि यदि समय पर पुलिस न पहुंचती तो युवक की जान चली जाती।
अमहिया थाने के नजदीक है दरगाह
एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि अमहिया थाने के नजदीक छोटी दरगाह है। वहां बुधवार रात 9 से 10 बजे के बीच एक सीधी जिले का युवक आया। उसने होटल में खाना खाया। कहते है कि आरोपी युवक काफी मात्रा में नशा किया था। ऐसे में मस्जिद के अंदर मजार के पास घुस गया। साथ ही अंदर अनैतिक गतिविधियां कर रहा था। यह देखकर वर्ग विशेष के लोग भड़क गए।
पुलिस छाबनी में तब्दील हुआ थाना
घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया। बड़े बवाल की आशंका को लेकर अमहिया थाना सहित, विश्वविद्यालय, समान, सिविल लाइन, चोरहटा, सिटी कोतवाली और बिछिया थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वर्ग विशेष के लोगों द्वारा कार्रवाई की मांग लेकर थाने का घेराव किया था। पुलिस ने देर रात राेहित सिंह गहरवार निवासी सीधी जिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Bhaskar Hindi News