Friday , October 18 2024
Breaking News

नियमितिकरण की मांग को लेकर निगम के संविदा कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सरकार पर दबाव बनाने की तेज हो चली कवायदों के बीच नगर पालिक निगम सतना के संविदा कर्मचारी भी सड़क पर उतर आए हैं। निगम कर्मियों ने शुक्रवार को हाथों में झंडे लेकर रैली निकाली और कलेक्ट्रेट धरने पर बैठ गए।

नगर पालिक निगम सतना के संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय से रैली निकाली। हाथों में तिरंगा लहराते – वंदे मातरम दोहराते और नियमितीकरण की मांग के लिए नारे लगाते संविदा कर्मी कलेक्ट्रेट पहुंचे। कर्मचारी वहां सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और अपनी मांग के प्रति सरकार का ध्यानाकर्षण कराने वंदे मातरम के नारे लगाने लगे। इस दौरान उन्होंने डिप्टी कलेक्टर गोविंद सोनी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे लगातार नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। अगस्त महीने में भी आंदोलन कर उन्होंने सरकार का ध्यानाकर्षण कराया था। शासन से उनकी अपेक्षा है कि जिस तरह अन्य विभागों ने संविदा कर्मियों को लाभ दिए हैं वैसे ही लाभ नगरीय निकायों के कर्मचारियों को भी दिए जाएं।

वर्ष 2016 तक के संविदा कर्मचारी नियमित कर दिए जाएं। लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही हाथ आया है। संविदा निगम कर्मियों ने चेतावनी दी कि अगर शासन उनकी मांग पर निर्णय नहीं लेता है तो वे काम काज ठप कर बेमियादी हड़ताल पर जाने के लिए विवश होंगे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 1 जनवरी 2025 के लिये फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का वार्षिक सारांश

संशोधन के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारत निर्वाचन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *