Friday , July 5 2024
Breaking News

दुष्कर्म के मामले में छह महीने से फरार आरोपी नोएडा से धरा गया

5000 रुपये का था ईनामी

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ मैहर में हुए दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने नोएडा दिल्ली से धर दबोचा है। दुष्कर्म का आरोपी बीते छह महीने से फरार था तथा पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर 5000 रुपये का ईनाम भी घोषित किया था।

क्या है मामला

बीते 5 जून को मैहर निवासी 25 वर्षीय युवती ने मैहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अनंतराम अहिरवार को चार-पांच सालों से जानती थी। सितंबर महीने में आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा तथा उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका वीडियो बनाया। इसके बाद अक्सर वह पीडिता के साथ दुष्कर्म करता था तथा मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका दैहिक शोषण करता रहा। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अनंतराम अहिरवार तनय कमलू अहिरवार उम्र 23 वर्ष निवासी बरद्वाह थाना मतगुआ जिला छतरपुर के खिलाफ धारा 433,20 धारा 417 ए तथा 376 ता.हि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बीच आरोपी को जब मामला पुलिस तक पहुंचने की जानकारी मिली तो वह फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके मोबाइल नंबर को सर्विलांस में लिया जिसके बाद पता चला कि आरोपी नोएडा में है। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस की एक टीम नोएडा रवाना हुई और आरोपी को धर दबोचा। फरार ईनामी आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह चौहान थाना प्रभारी मैहर, उपनिरीक्षक श्यामा सिंह, एच.एल.महतेल, आरक्षक प्रमोद गुप्ता, विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक दीपेश पटेल,संदीप सिंह, सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अजीत सिंह तथा थाना सूरजपुर ग्रेटर नोएडा दिल्ली के उपनिरीक्षक जीतेंद्र बालियान की सराहनीय भूमिका रही।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *