Saturday , October 31 2026
Breaking News

विकास रथ के माध्यम से जिले के सभी ग्रामों में किया जा रहा है शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार


       सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना जिले की सभी जनपद पंचायतों में विकास रथ के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सहित राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विकास रथ के माध्यम से आमजनों तक पहुंचाई जा रही है। विकास रथ द्वारा जिले के विकास कार्यों तथा जल जीवन मिशन, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वसहायता समूह से जुड़कर महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, सिंचाई क्षमता, बिजली उत्पादन, सड़कों के विस्तार के संबंध में लघु फिल्म दिखाकर लोगों को जानकारी दी जा रही है। सतना जिले में सात विधानसभा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के लिए 4 प्रचार रथ भेजे गए हैं। प्रति दो विकासखण्डों में एक प्रचार रथ सीईओ जनपद द्वारा दिए गए रूट चार्ट के अनुसार ग्रामों का भ्रमण कर रहे हैं।

कोठी के आयुष्मान शिविर में 1749 रोगियों ने लिया लाभ

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोठी में आयुष्मान भव के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 1749 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार के आयुष्मान मेले में जिला चिकित्सालय के विभिन्न रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपस्थित होकर सेवायें प्रदान की।
      आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर में 341 व्यक्तियों की आभा आईडी बनाई गई और 210 लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। इस मौके पर स्त्री रोग से संबंधित 112, असंचारी रोग स्क्रीनिंग 265, हृदय रोग संबंधी 54, अस्थिरोग संबंधी 38, मेडिसिन के 348, मानसिक स्वास्थ्य के 32, दंत रोग के 78, ईएनटी के 92, नेत्र रोग संबंधी 146, त्वचा रोग संबंधी 69, लेप्रोसी 29, पैथोलॉजी जांच के 622 मरीजों ने लाभ उठाया। आयुर्वेद चिकित्सा से 124 लोगों को लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्रीय विधायक रैगांव कल्पना वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष सुखवंती, जिला पंचायत सदस्य सुभाष चंद्र बुनकर, मंडल अध्यक्ष यशवंत पाण्डेय, राजेश नामदेव मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अल्का माहुले, नोडल और जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. आरएस त्रिपाठी, डॉ. आरकेएसके विवेक त्रिपाठी, प्रवीण तिवारी, डॉ. ए द्विवेदी, बीपीएम रवीन्द्र साकेत, बीसीएम जया सिंह गहरवार भी उपस्थित रहे। मेले का निरीक्षण सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी ने भी किया।

ईव्हीएम प्रदर्शन केन्द्रों में 102 लोगों ने किया माकपोल

जिले में विधानसभा स्तर पर ईव्हीएम का प्रदर्शन किया जा रहा है। रविवार को जिले की 7 विधानसभा क्षेत्रों में 102 लोगों ने माकपोल किया गया। जिसमें सतना के संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में 25, रैगांव के तहसील कार्यालय कोठी में 10, तहसील मझगवां कार्यालय में 21, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय नागौद में 10, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय मैहर सभाकक्ष में 6, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय अमरपाटन 23 एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय रामपुर बघेलान में 7 सहित कुल 102 लोगों ने माकपोल किया।  

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *