Saturday , May 18 2024
Breaking News

नेशनल लोक अदालत 9 सितम्बर को


       सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ 9 सितम्बर 2023 को प्रातः 10ः30 बजे एडीआर भवन के सभागार में प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में होगा। न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, चेक बाउंस के प्रकरण बैंक वसूली प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, विद्युत अधिनियम के प्रकरण, वैवाहिक विवाद के प्रकरण, भूमि अधिग्रहण के प्रकरण और सभी प्रकार के सिविल एवं भूमि विवाद के प्रकरण एवं न्यायालयों में लंबित समस्त प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरण नेशनल लोक अदालत के समक्ष रखे जाएंगे।
      मुकदमा पूर्व प्रकरण में चेक संबंधी विवाद, बैंक वसूली विवाद, विद्युत बिल, विद्युत चोरी संबंधी विवाद, नगर पालिका में जलकर, संपत्ति कर के विवाद संबंधी प्रकरण, परिवार परामर्श केन्द्र के समझौता योग्य प्रकरण, यातायात के उल्लंघन से संबंधित ई-चालान संबंधी प्रकरण रखे जाएंगे। पुराने बैंक वसूली प्रकरण, विद्युत चोरी प्रकरण और नगर पालिका के जलकर, संपत्तिकर संबंधी प्रकरणों में राजीनामा किए जाने पर शासन एवं संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित नीति अनुसार भारी छूट का लाभ तत्काल दिया जाएगा। लोक अदालत से पक्षकारों के मध्य आपसी सद्भाव बढ़ता है, कटुता समाप्त होती है, समय धन व श्रम की बचत होती है। लोक अदालत में प्रकरण का राजीनामा होने से न्यायालय शुल्क वापस हो जाता है, लोक अदालत का आदेश निर्णय अंतिम होता है, इसका तुरन्त फल प्राप्त होता है।

मेरी गिरदावरी-मेरा अधिकार में अब किसान निश्चिंत होकर अपनी फसल की जानकारी MPKISAN App के माध्यम से कर सकेंगे दर्ज
      मेरी गिरदावरी-मेरा अधिकार में अब किसान निश्चिंत होकर अपनी फसल की जानकारी MPKISAN App  के माध्यम से दर्ज कर सकेंगे। इस जानकारी का उपयोग फसल हानि, न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना, भावांतर योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और कृषि ऋण में किया जायेगा। किसान की इस जानकारी का आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एवं पटवारी से सत्यापन होगा।
    मेरी गिरदावरी-मेरा अधिकार में किसान को यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है कि वे अपने खेत से ही स्वयं फसल की जानकारी एमपी किसान एप पर दर्ज कर अपने आप को रजिस्टर सकते हैं। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। किसान एप पर लॉगिन कर फसल स्व-घोषणा, दावा आपत्ति आप्शन पर क्लिक कर अपने खेत को जोड़ सकते हैं। खाता जोड़ने के लिये प्लस ऑप्शन पर क्लिक कर जिला/तहसील/ग्राम/खसरा आदि का चयन कर एक या एक से अधिक खातों को जोड़ा जा सकता है। खाता जोड़ने के बाद खाते के समस्त खसरा की जानकारी एप में उपलब्ध होगी। उपलब्ध खसरा की जानकारी में से किसी भी खसरे पर क्लिक करने पर ए आई के माध्यम से जानकारी उपलब्ध होगी। किसान के सहमत होने पर एक क्लिक से फसल की जानकारी को दर्ज किया जा सकेगा। संभावित फसल की जानकारी से असहमत होने पर खेत में बोई गई फसल की जानकारी खेत में उपस्थित होकर लाइव फोटो के साथ दर्ज की जा सकती है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की सतत निगरानी करें-अतिरिक्त मुख्य सचिव

संभागीय बैठक के निर्णयों पर तत्परता से कार्यवाही करें-श्री कंसोटिया सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कमिश्नर कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *