Tuesday , September 17 2024
Breaking News

AAP Candidate List: आम आदमी पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की जारी की पहली सूची

Madhya pradesh bhopal mp election aap candidate list aam aadmi party releases first list of 10 candidates for assembly election: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। शुक्रवार को 10 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर आप ने विधानसभा क्षेत्र सेंधवा के लिए संजय दुबे, गोविंदपुरा में सज्जन सिंह परमार, हुजूर में डा रविकांत द्विवेदी, दिमनी में सुरेंद्र सिंह तोमर, मुरैना में रमेश उपाध्याय, पेटलावद (एसटी) में कोमल दामोर, सिरमोर में सरिता पांडे, सिरोंज में आइएस मोर्य, चुरहट में अनेंद्र गोविंद मिश्रा राजन और महाराजपुर के लिए इंजी. रामजी पटेल को प्रत्याशी बनाया है। आप की यह सूची दिल्ली से जारी की गई है।

मुरैना से रमेश उपाध्याय, दिमनी से सुरेंद्र सिंह तोमर आप प्रत्याशी घोषित

आम आदमी पार्टी ने भी विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डा. संदीप पाठक, मप्र प्रभारी बीएस जून और मप्र अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने मप्र की 10 सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं। इनमें मुरैना जिले की दो विधानसभा दिमनी व मुरैना विधानसभा के प्रत्याशी भी शामिल हैं। मुरैना विधानसभा से रमेश उपाध्याय को आप ने टिकट दिया है। रमेश उपाध्याय वर्तमान में नगर निगम के पार्षद हैं और कांग्रेस की परिषद में एमआइसी सदस्य भी हैं। वहीं दिमनी से सुरेंद्र सिंह तोमर को आप ने प्रत्याशी घोषित किया है। सुरेंद्र सिंह तोमर क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी हैं।

About rishi pandit

Check Also

उद्घाटन से पहले वंदे मेट्रो का नाम बदला, बनी नमो भारत रैपिड रेल

भुज  रेलवे ने छोटी एवं मध्यम दूरी यात्रा न्यूनतम समय में पूरी करने वाली नवनिर्मित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *