Monday , May 20 2024
Breaking News

Chandrayaan-3: प्रज्ञान रोवर ने किया बड़ा कमाल,चांद पर ऑक्सीजन, सल्फर सहित कई पदार्थ के सबूत मिले

National chandrayaan-3 mission update rover oxygen found on lunar south pole: digi desk/BHN /नई दिल्ली/ चंद्रयान-3 मिशन को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। प्रज्ञान रोवर को चांद पर कई पदार्थ होने के सबूत मिले हैं। इसरो ने बताया कि चंद्रमा पर ऑक्सीजन और सल्फर होने के स्पष्ट प्रमाण मिले हैं। अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि चंद्रमा की सतह पर एल्यूमीनियम, आयरन, सल्फर समेत कई पदार्थों की जानकारी मिली है। वहीं, हाइड्रोजन की खोज की जा रही है।

इसरो ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि चंद्रमा पर वैज्ञानिक प्रयोग जारी है। रोवर पर लगा लेजर-आधारित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप उपकरण की मदद से चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सल्फर के प्रमाण मिल हैं। एल्युमिनियम, सल्फर, कैल्शियम, आयरन, ऑक्सीजन, क्रोमियम, टाइटेनियम, सिलिकॉन और मैंगनीज की उपस्थिति का पता चला है।

Chandrayaan-3 Mission:

In-situ scientific experiments continue …..

Laser-Induced Breakdown Spectroscope (LIBS) instrument onboard the Rover unambiguously confirms the presence of Sulphur (S) in the lunar surface near the south pole, through first-ever in-situ measurements.… pic.twitter.com/vDQmByWcSL

— ISRO (@isro) August 29, 2023

गड्ढा आया को प्रज्ञान ने बदला रास्ता

इसरो ने रोवर प्रज्ञान के चांद पर चहलकदमी के दौरान रास्ते में गड्ढा मिलने के लौटने की तस्वीर जारी की है। इसरो ने बताया कि 27 अगस्त को रोवर 3 मीटर आगे बढ़ा तो वहां उसे 4 मीटर व्यास वाला गड्ढा मिला। स्पेस एजेंसी ने बताया कि रोवर सुरक्षित है और नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

2 सितंबर को आदित्य एल1 की लॉन्चिंग

चंद्रयान की सफलता के बाद इसरो सूरज के अध्ययन के लिए मिशन लॉन्च करेगा। इसरो ने सोमवार को बताया कि देश की पहली अंतरिक्ष आधारित वेधशाला आदित्य एल1 को 2 सितबंर को 11.50 बजे श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया जाएगा। आदित्य एल1 सूर्य की स्टडी करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय मिशन है।

About rishi pandit

Check Also

National: समर्थकों की बेकाबू भीड़ ने तोड़ी बैरिकेडिंग, मंच तक पहुंचे, अखिलेश व राहुल नहीं दे पाए भाषण

National up politics uncontrollable crowd of supporters broke barricades reached the stage akhilesh and rahul …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *