Tuesday , September 17 2024
Breaking News

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और CM शिवराज सिंह 3 सितम्बर को मझगँवा आएँगे

जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार चल रहे प्रदेश के दौरों के बीच देश के गृह मंत्री अमित शाह 3 सितंबर को सतना आएंगे। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी साथ में होंगे।

भाजपा के जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि गृह मंत्री मझगवां आएंगे। वह सतना जिले में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

चुनावी सीजन में निकलने वाली भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा सतना जिले में 3 दिन तक रहेगी। यात्रा के संयोजक सतना सांसद गणेश सिंह बनाए गए हैं। भाजपा ने यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री शाह की मौजूदगी में मझगवां में एक विशाल जनसभा भी होगी जिसमें लगभग 1 लाख लोगों को शामिल कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मैहर में 4 सितंबर को सभा

गृह मंत्री अमित शाह के मझगवां दौरे के बाद मैहर में भी 4 सितंबर को एक विशाल सभा आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। इस सभा मे सीएम शिवराज सिंह शामिल होंगे। मैहर में आयोजित सभा के दौरान मुख्यमंत्री चौहान मैहर की जनता की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए मैहर को जिला बनाने संबंधी ऐलान भी कर सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ आज

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला चिकित्सालय सतना में जन औषधि केन्द्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *