Sunday , November 1 2026
Breaking News

Lumpy Virus: MP के 5 जिलों में लंपी वायरस के 32 सक्रिय मामले, इस वर्ष 9 हजार से अधिक मवेशी संक्रमित

Madhya pradesh bhopal lumpy virus 32 active cases of lumpy virus in five districts of mp more than 9 thousand cattle infected this year: digi desk/BHN/भोपाल/गोवंशी पशुओं में पाई जाने वाली लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) के प्रदेश के पांच जिलों में इस माह 39 मामले सामने आए हैं। इनमें 32 का संक्रमण अभी भी ठीक नहीं हुआ है।

बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, सीहोर और रीवा में आए मामले
यह मामले बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, सीहोर और रीवा में हैं। बीमारी से बचाव के लिए अभी तक 45 लाख 83 हजार पशुओं को टीका लगाया गया है। यह बकरा-बकरी को गोटपाक्स बीमारी से बचाव के लिए लगता है जो लंपी में भी प्रभावी है।

पांच जिलों में नौ हजार 55 पशु संक्रमित

इस वर्ष अब तक इन्हीं पांच जिलों में नौ हजार 55 पशु संक्रमित हो चुके हैं, इनमें 41 यानी 0.45 प्रतिशत मवेशियों की मौत हुई है।

मई के बाद फिर संक्रमण बढ़ा

इस वर्ष अभी तक सबसे ज्यादा 404 गांव बालाघाट में, इसके बाद 254 सिवनी, 29 रीवा, तीन सीहोर और तीन छिंदवाड़ा में प्रभावित रहे। ये पांचों जिले पिछले वर्ष सितंबर के बाद लंपी के चपेट में आए थे। इसके बाद बीच में मामले कम हो गए थे। इस वर्ष मई के बाद फिर संक्रमण बढ़ा है।

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *