Monday , April 21 2025
Breaking News

Satna: झंडे के सम्मान के लिये बलिदान दिया लाल पद्मधर सिंह ने


पद्मधर पार्क में शहीद दिवस पर अर्पित किये श्रद्धासुमन

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ मेरी माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत सतना जिले के शहीद पद्धर पार्क कृपालपुर में लाडले वीर सपूत लाल पद्मधर सिंह के शहीद दिवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर अमर शहीद लाल पद्मधर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को याद किया गया।  इस मौके पर महापौर योगेश ताम्रकार, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पूर्व महापौर विमला पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत, ब्रिगेडियर देवेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे।
   भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सतना जिले के अमर शहीद लाल पद्मधर सिंह का नाम राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिये स्वयं का बलिदान इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में दर्ज है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एक लोमहर्षक घटना है। जब लाल पद्मधर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में आत्मोत्सर्ग किया । लाल पद्मधर सिंह का जन्म 1913 में मध्यप्रदेश के सतना जिले के कृपालपुर गांव में हुआ था। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र थे तथा हिंदू बोर्डिंग हाउस में उनका निवास था। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 12 अगस्त 1942 को छात्रों के जुलूस का नेतृत्व किया। भारत छोड़ो आंदोलन के प्रारम्भ के साथ ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रों ने 12 अगस्त को कलेक्ट्रेट को अंग्रेजों से मुक्त कराने और तिरंगा फहराने की योजना बनाई। लेकिन इसकी भनक अंग्रेजी हुकूमत को लगते ही कलेक्ट्रेट तक आने वाले रास्ते पर पुलिस तैनात कर दी गई। 12 अगस्त को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन से छात्र-छात्राओं का जुलूस, तिरंगा लेकर कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुआ। इसका नेतृत्व लाल पद्मधर सिंह कर रहे थे। लाल पद्मधर सिंह हाथ में तिरंगा लेकर आगे बढ़े तो घोड़े पर सवार कलेक्टर डिक्शन ने उन्हें गोली मारने का आदेश दिया। भारत माता की जय के नारे लगाता हुआ यह युवा क्रांतिकारी, ब्रिटिश शासन के दमन के चलते वीरगति को प्राप्त हुआ।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *