Monday , April 29 2024
Breaking News

Satna: तीसरी किश्त की राशि से रक्षाबंधन का त्यौहार मनायेगी रचना

(खुशियों की दास्तां)


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने में और उनका मनोबल बढ़ाने में कारगर साबित हो रही है। गुरूवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अन्तर्गत प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाडली बहनों के खाते में एक-एक हजार रूपये अन्तरित किये। इन हितग्राहियों में सतना शहर के विराट नगर कॉलोनी में रहने वाली रचना तिवारी भी शामिल है। खाते में तीसरे किश्त की राशि पहुंचते ही रचना का चेहरा खुशी से खिल उठा। उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग वे अपने छोटे-मोटे खर्चे तथा रक्षाबंधन त्यौहार मनाने में करेंगी।  
     रचना तिवारी संयुक्त परिवार में रहने वाली एक गृहणी है। उनका पूरा समय घर-परिवार के काम-काज को निपटाने में बीत जाता है। परिवार पर आश्रित रहने के कारण वे अपनी कई इच्छाओं को पूरा नहीं कर पाती। लेकिन जब से वे मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की हितग्राही बनी है। तब से उनके जीवन में आर्थिक बदलाव आया है। योजना की तीसरी किश्त से मिली राशि को रचना खुद की जरूरतों को पूरा करने तथा रक्षाबंधन त्यौहार मनाने में करेंगी। रचना का कहना है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि बिना कुछ काम किये घर बैठे खाते में इस तरह से हर महीना एक हजार रूपये की राशि आती रहेगी। अपनी खुशी का इजहार करते हुए रचना ने बताया कि इसके पहले मेरे खाते में इस तरह की कोई राशि नहीं आई। लेकिन धन्य है हमारे मुख्यमंत्री शिवराज भइया जिन्होंने हमारी आर्थिक मदद करके हमें सहारा दिया। रचना तिवारी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दिया है।


मालती के खाते में आई तीसरी किश्त की राशि मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सोच के अनुरूप बहनों को खुशियां दे रही हैं। यह योजना हितग्राही महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके जीवन में बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रही है। ऐसी ही कहानी है सतना शहर के धवारी में रहने वाली लाडली बहन मालती तिवारी की। लाडली बहना योजना की तीसरी किश्त से मिली एक हजार रूपये की राशि से मालती अपनी स्वयं की जरूरतों को पूरा करेंगी।
       मालती तिवारी कहती है कि परिवार पर आश्रित होने के कारण अपनी जरूरतों को पूरा करने बेहद परेशानी होती थी। पति या परिवार के किसी अन्य सदस्य से खर्चे के लिए पैसा मांगने पर संकोच महसूस होता था। लेकिन अब हमारे लाडले भइया मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना से जोड़कर हमारी सभी परेशानियों को दूर कर दिया है। अब हमें पैसों के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता। क्योंकि हर महीने की 10 तारीख को हमारे खाते में एक हजार रूपये जमा हो जाते हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस राशि को बढ़ाकर प्रतिमाह 3 हजार रूपये देने की जो घोषणा की गई है, इससे मुझें बहुत खुश हूं। मालती तिवारी लाडली बहना योजना की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद करती है।

About rishi pandit

Check Also

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *