Friday , July 5 2024
Breaking News

कोरोना वैक्सीन की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज/ कोरोना वैक्सीन की जिला स्तरीय कार्यशाला शुक्रवार को जिला अस्पताल के ट्रेनिंग हाल में संपन्न हुई। कार्यक्रम में सभी ब्लाकों के BMO, MO, BPM एवं BCM प्रतिभागी के रूप में उपस्थित थे। ये सभी अपने विकासखण्डों के सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को जाकर प्रशिक्षण देंगें। रीवा संभाग से आए मास्टर ट्रेनर WHO&SMO द्वारा COVID&19 वैक्सीन के प्रभाव और उसके रोकथाम, वैक्सीन के लिये सत्रों का चयन एवं तैयारी, कोल्ड चैन मैनेजमेंट, सेफ इंजेक्शन एवं कचरे का निस्तारण, AEFI निगरानी, मानीटरिंग तथा सुपरविजन के बारे में बताया गया।

मास्टर ट्रेनर सतना UNDP से वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर अजय सिंह ने cowin पोर्टल की तैयारी को लेकर जिले से लेकर सुपरवाइजर और वैक्सीनेटर तक की भूमिका और मोबाइल पर इस ऐप को एएनएम द्वारा चलाने के तरीके के बारे में बताया। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक अवधिया द्वारा बताया गया कि इसे अभियान के रूप में चलाया जाएगा। जिसमे 2 बार वैक्सीन दी जाएगी। पहले व्यक्ति का cowin पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा, जिसमे उसकी सारी जानकारी आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ द्वारा ली जाएगी। वैक्सीन लगने के एक दिन पहले उस व्यक्ति के मोबाइल पर एसएमएस द्वारा जानकारी भेजी जाएगी, कि उसे किस स्थान पर कितने समय पर जाना है। आधार या अन्य कोई दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद ही वैक्सीन दी जाएगी। वैक्सीन लगने के बाद एक एसएमएस और एक लिंक आएगा, एसएमएस में वैक्सीन लग जाने की जानकारी होगी, और लिंक से सर्टिफिकेट मिल जाएगा। यह भी बताया जाएगा कि किस निर्माता की वैक्सीन दी गई है, जिससे अगली बार भी वही वैक्सीन लगें।

अभी यह वैक्सीन केवल सरकारी और प्राइवेट स्वास्थ्य कार्यकर्ता के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को दी जा रही है। डीआईओ डॉ सतेंद्र सिंह ने बताया कि वैक्सीन जहां तक संभव है, तरल रूप में आएगी, किस कंपनी की होगी, इसकी अभी जानकारी नही है। वैक्सीन गर्मी और ठंडी दोनों के प्रति संवेदनशील होगी, उसे ILR में सबसे ऊपर रखा जायेगा। इसका डोज 0.5ml हो सकता है। वैक्सीन में vvm और एक्सपायरी नही लिखा होगा। कार्यशाला में DPM, DCM, M&E, एपिडेमियोलॉजिस्ट, IDSP DM उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: आकांक्षी विकासखण्डों में चलेगा 30 सितम्बर तक सम्पूर्णता अभियान

मझगवां विकासखण्ड में हुआ शुभारंभ सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ भारत सरकार नीति आयोग द्वारा 4 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *